न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : फिर टूटा बेंगलुरु का खिताबी सपना, रोमांचक मैच में हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया

हैदराबाद ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया और कोहली का खिताबी सपना टूट गया। इसी के साथ अब हैदराबाद फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालिफायर-2 में 8 नवंबर को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Nov 2020 7:29:38

IPL 2020 : फिर टूटा बेंगलुरु का खिताबी सपना, रोमांचक मैच में हैदराबाद ने 6 विकेट से हराया

बीते दिन आईपीएल के इस सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जा रहा था जिसमें हैदराबाद ने बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया और कोहली का खिताबी सपना टूट गया। इसी के साथ अब हैदराबाद फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालिफायर-2 में 8 नवंबर को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।

बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। जवाब में 132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 19.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए। गिरते विकेटों के बीच आखिरी में दो इंटरनैशनल टीम के कप्तान केन विलियमसन और जेसन होल्डर ने मोर्चा संभाला और नाबाद 65 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी।

केन विलियमन 44 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। जबकि जेसन होल्डर ने 20 गेंदों में 3 चौके की मदद से नाबाद 24 रनों की विनिंग पारी खेली। दूसरी ओर, बैंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज ने दो विकेट झटके, जबकि जाम्पा और चहल के खाते में एक-एक विकेट गया।

DRS का फैसला वॉर्नर के खिलाफ

साझेदारी बढ़ती दिख रही थी कि मोहम्मद सिराज ने दूसरे ओपनर डेविड वॉर्नर को एबी डि विलियर्स के हाथों कैच आउट कराते हुए टीम को बड़ा ब्रेक थ्रू दिला दिया। यह फैसला डीआरएस से हुआ, लेकिन थर्ड अंपायर इस बात को लेकर पूरी तर से सहमत नहीं दिखे कि गेंद वॉर्नर के बल्ले को छूकर गई थी। वॉर्नर ने 17 गेंदों में 17 रन बनाए।

पावर-प्ले में दोनों ओपनर पवेलियन लौटे

हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर श्रीवत्स गोस्वामी पहले ओवर की तीसरी बॉल पर आउट हुए। इसके बाद छठवें ओवर की तीसरी बॉल पर कप्तान डेविड वॉर्नर 17 रन बनाकर आउट हुए। दोनों विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए।

मनीष-प्रियम भी नहीं चले

मनीष पांडे को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वे इसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। पांडे 24 रन बनाकर एडम जम्पा की बॉल पर विकेट के पीछे आउट हुए। इसके बाद युवा प्रियम गर्ग भी कुछ खास नहीं कर सके और 7 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की बॉल पर आउट हुए।

डिविलियर्स ने सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया

इससे पहले एबी डिविलियर्स ने बेंगलुरु को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 131 रन बनाए। डिविलियर्स ने लीग में अपनी 38वीं फिफ्टी लगाते हुए 56 रन की पारी खेली। एरॉन फिंच ने 32 रन बनाए। वहीं, हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर को 3, टी नटराजन को 2 और शाहबाज नदीम को एक विकेट मिला।

कोहली-पडिक्कल सस्ते में आउट

बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सीजन में पहली बार ओपनिंग करने उतरे विराट कोहली सिर्फ 6 रन बना सके और जेसन होल्डर की बॉल पर विकेटकीपर को कैच दे बैठे। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और एक रन के निजी स्कोर पर होल्डर का दूसरा शिकार बने।

पावर-प्ले में दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया

बेंगलुरु की टीम ने पावर-प्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए। यह टीम का पावर-प्ले में दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले पिछले शनिवार को शारजाह में हैदराबाद के खिलाफ ही 2 विकेट पर 30 रन बनाए थे।

फिंच के IPL में 2000 रन पूरे

एरॉन फिंच 32 रन बनाकर शाहबाज नदीम की बॉल पर आउट हुए। फिंच ने IPL में अपने 2000 रन पूरे किए। लीग में ऐसा करने वाले वे 38वें खिलाड़ी हैं। फिंच ने लीग में 87 मैचों में 14 फिफ्टी लगाईं हैं। नाबाद 88 रन उनका बेस्ट स्कोर है।

मोइन फ्री हिट पर रन आउट

मोइन अली इस मैच में फ्री हिट पर रन आउट हुए। मैच के 11वें ओवर की तीसरी बॉल शाहबाज नदीम ने डिविलियर्स को डाली। डिविलियर्स ने इस पर एक रन लिया। बाद में थर्ड अंपायर ने इसे नो-बॉल करार दिया। फ्री-हिट पर मोइन एक रन चुराने की कोशिश में आउट हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर