इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का आज तीसरा मैच हैं जो की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाना हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया हैं अर्थात विराट कोहली ब्रिगेड पहले बल्लेबाजी करेगी। खेल बात की जाए तो दोनों टीम 14 मैच में आमने सामने हुए हैं जिसमें हैदराबाद को 07 तो बेंगलोर को 06 मैच में जीत मिली हैं और 1 मैच टाई रहा हैं। दोनों टीमों में ऐसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो अपने दम पर मैच का रूख पलट सकते हैं। कोहली ने पिछले कुछ सत्र में हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन पहली बार खिताब जीतने का उनका सपना तभी पूरा होगा जब टीम हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करेगी।
आरसीबी के पास भी स्पिन गेंदबाजी में अच्छा विकल्प है। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल फिर से महत्वपूर्ण होंगे, जिन्हें वाशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, एडम जम्पा और मोइन अली जैसे अनुभवी गेंदबाजो का साथ मिलेगा। आरसीबी ने पिछले सत्र में आखिरी ओवरों में काफी रन लुटाए थे और टीम ने उस कमजोर कड़ी को खत्म करने की कोशिश कर है। फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका हरफनमौला क्रिस मॉरिस को टीम में शामिल किया है।
आरसीबी ने कोच के तौर पर साइमन कैटिच पर भरोसा जताया है तो वहीं सनराइजर्स के साथ ट्रेवर बेलिस है, जिन्होंने पिछले साल इंग्लैंड को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। पिछले सत्र में आखिरी स्थान पर रहने वाली आरसीबी की टीम इस सत्र में काफी संतुलित लग रही है लेकिन उसका आकलन मैदान पर ही होगा। पहले से ही बड़े खिलाड़ियों से भरी टीम में ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच के आने से बल्लेबाजी और मजबूत हुई है। युवा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल से भी उम्मीदें काफी हैं।
वहीं दूसरी तरफ वार्नर ने तीन बार टूर्नामेंट में ऑरेंज कैप (सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले) हासिल की है और उनकी कप्तानी में टीम 2016 में चैंपियन बनी थी। वार्नर और जॉनी बेयरस्टो टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक सलामी जोड़ियों में से एक है। पिछले सत्र में आरसीबी के खिलाफ इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए रिकार्ड (आईपीएल) रनों की साझेदारी की थी। वे उस लय को यहां बरकरार रखना चाहेंगे।
सनराइजर्स के पास केन विलियमसन, मनीष पांडे, मिशेल मार्श और फेबियन एलेन जैसे शानदार बल्लेबाज हैं। सनराइजर्स के लिए निचले क्रम की बल्लेबाजी कमजोर कड़ी सबित हो सकती है। फ्रेंचाइजी ने विराट सिंह, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग और अब्दुल समद जैसे युवा बल्लेबाजों पर भरोसा जताया है और उम्मीद है कि इनमें से कोई खिलाड़ी मध्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करेगा।
टीम की गेंदबाजी इकाई में हालांकि ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है और भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे जहां उन्हें संदीप शर्मा, सिद्दार्थ कौल और बासिल थम्पी जैसे गेंदबाजों का साथ मिलेगा। टीम में टी-20 प्रारूप के शीर्ष गेंदबाज माने जाने वाले राशिद खान के अलावा हरफनमौला मोहम्मद नबी भी है जो कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएस) में शानदार लय में थे। टीम में बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम भी है।













