न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH vs RR : टॉस जीतकर हैदराबाद ने चुनी बल्लेबाजी, राजस्थान में हुई बेन स्टोक्स की वापसी

क्वारंटीन पूरा करने के बाद स्टोक्स सीजन का पहला मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 11 Oct 2020 3:26:24

SRH vs RR : टॉस जीतकर हैदराबाद ने चुनी बल्लेबाजी, राजस्थान में हुई बेन स्टोक्स की वापसी

कुछ ही देर में आईपीएल के 13वें सीजन का 26वां मैच दुबई में शुरू होने जा रहा हैं। यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH ) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाना हैं। हैदराबाद ने टॉस जीता हैं और डेविड वार्नर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। यानी राजस्थान रॉयल्स पहले गेंदबाजी करेंगे। राजस्थान के लिए खुशखबरी है। क्वारंटीन पूरा करने के बाद स्टोक्स सीजन का पहला मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्टोक्स के लिए एंड्र्यू टाई को जगह बनानी पड़ी। यशस्वी जायसवाल और महिपाल लोरमोर की जगह रॉबिन उथप्पा और रियान पराग को टीम में मौका दिया गया। वहीं, हैदराबाद में अब्दुल समद की जगह विजय शंकर को टीम में शामिल किया गया।

वॉर्नर और स्मिथ की जंग

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब आईपीएल में स्मिथ और वॉर्नर आमने-सामने होंगे लेकिन यह मुकाबला वाकई दिलचस्प होगा। कप्तान और खिलाड़ी के रूप में जहां व़ॉर्नर सफल रहे हैं वहीं स्मिथ को दुनिया के चोटी के बल्लेबाजों में गिना जाता है। दोनों ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की कोशिश अपनी टीम को जीत दिलाकर टूर्नमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी।

हेड टू हेड

दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 11 मुकाबले हुए हैं। इसमें से 6 सनराइजर्स ने अपने नाम किए हैं और 5 राजस्थान रॉयल्स ने जीते हैं। बीते चार में से तीन में सनराइजर्स ने राजस्थान को हराया है। दोनों टीमों में पिछली भिड़ंत में राजस्थान ने जीत हासिल की थी।

हैदराबाद-राजस्थान के महंगे खिलाड़ी

हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं, राजस्थान में कप्तान स्मिथ 12.50 करोड़ और संजू सैमसन 8 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट

दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। दुबई में तापमान 25 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। दुबई में इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 61 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।

दुबई में रिकॉर्ड

इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 61
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 34
पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 26
पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 144
दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 122

हैदराबाद ने 2 और राजस्थान ने एक बार खिताब जीता

हैदराबाद ने 3 बार (2009, 2016 और 2018) फाइनल में जगह बनाई और 2 बार (2009 और 2016) खिताब अपने नाम किया। वहीं, राजस्थान ने आईपीएल (2008) का पहला सीजन अपने नाम किया था।

आईपीएल में हैदराबाद का सक्सेस रेट राजस्थान से ज्यादा

लीग में सनराइजर्स हैदराबाद का सक्सेस रेट 53.50% है। एसआरएच ने अब तक कुल 114 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 61 मैच जीते और 53 हारे हैं। वहीं, राजस्थान का सक्सेस रेट 50.66% है। राजस्थान ने अब तक कुल 153 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 77 जीते और 74 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत