न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH vs KKR : इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेगी सभी की नजरें, प्लेऑफ की दौड़ में दावा मजबूत करेगी दोनों टीम

आज का मैच बेहद रोमांचक रहने वाला हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 18 Oct 2020 3:18:37

SRH vs KKR : इन 5 खिलाड़ियों पर टिकी रहेगी सभी की नजरें, प्लेऑफ की दौड़ में दावा मजबूत करेगी दोनों टीम

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आज अबु धाबी में मैच होने जा रहा हैं। टॉस हो चुका हैं हैदराबाद ने इसे जीतकर गेंदबाजी चुनी अर्थात कोलकाता बल्लेबाजी करने उतरेगी। आज की जीत दोनों के लिए बेहद अहम हैं। कोलकाता की टीम ने 8 में से चार मैच जीते हैं और इतने ही हारे हैं। टीम के कुल आठ अंक हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने 8 में से तीन मैच जीते हैं। आज का मैच बेहद रोमांचक रहने वाला हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं।

डेविड वॉर्नर

डेविड वॉर्नर अपने प्रदर्शन से एक मिसाल पेश करते हैं। बाएं हाथ का यह सलामी बल्लेबाज चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था। सनराइजर्स के कप्तान को मालूम है कि आईपीएल का 13वां सीजन अब उस मुकाम पर पहुंच चुका है कि जहां चूक की गुंजाइश काफी कम हो जाती है। प्लेऑफ की जंग अब काफी कड़ी हो गई है। ऐसे में वॉर्नर पर दारोमदार होगा कि वह अपनी टीम को एक बार फिर जीत की राह पर लाने का प्रयास करें।

केन विलियमसन

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वह टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। न्यूजीलैंड के कप्तान ने 39 गेंद पर 57 रन की पारी खेली थी। हालांकि उस मैच में सनराइजर्स को हार मिली थी लेकिन विलियमसन की पारी की खूब तारीफ हुई। विलियमसन को नंबर चार पर खेलने की जिम्मेदारी दी गई है ताकि वह कम अनुभवी मिडल ऑर्डर के साथ तालमेल बैठा सकें।

संदीप शर्मा

संदीप शर्मा की ताकत स्विंग है। हैदराबाद के इस गेंदबाज ने अपने पिछले मैच में चार ओवरों में सिर्फ 19 रन देकर दो विकेट लिए। सनराइजर्स की टीम लगातार दो मैच हार चुकी है। वह हार की हैटट्रिक से बचने के लिए अपनी पूरी जान लगाना चाहेगी। शर्मा पर सनराइजर्स की टीम को शुरुआती कामयाबी दिलाकर बढ़त दिलाने की होगी।

इयॉन मॉर्गन

कोलकाता नाइट राइडर्स के नए कप्तान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 39 रन की पारी खेली। इसके अलावा पैट कमिंस के साथ मिलकर पारी को संवारने का काम किया। अब उनके सामने नई चुनौती है। इस वर्ल्ड कप विजेता कप्तान को सीजन के बीच में ही कमान सौंपी गई है और मॉर्गन की पहली कोशिश टीम के साथ तालमेल बैठाने की होगी। इसके बाद वह बल्ले से भी खास प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाने की भरसक कोशिश करेंगे।

पैट कमिंस

पैट कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्ले से कमाल दिखाया। इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने शानदार हाफ सेंचुरी लगाई। हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स की चाहत होगी कि आईपीएल इतिहास के इस सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी की गेंद असल कमाल करे। कमिंस पर सनराइजर्स की बल्लेबाजी के मशहूर टॉप ऑर्डर जिसमें डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन और मनीष पांडे जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ दमदार गेंदबाजी करने का दारोमदार होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती