न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH Vs KKR : कोलकाता को सुपर ओवर में मिली हैदराबाद पर जीत, फर्ग्यूसन बने मैच के हीरो

सुपर ओवर में कोलकाता ने हैदराबाद पर जीत दर्ज की। इस मैच के हीरो बने फर्ग्यूसन जिन्हें मेन ऑफ़ द मैच चुना गया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Oct 2020 8:41:54

SRH Vs KKR : कोलकाता को सुपर ओवर में मिली हैदराबाद पर जीत, फर्ग्यूसन बने मैच के हीरो

बीते दिन रविवार को डबल हेडर का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया था। इस मैच में जीत का निर्णय सुपर ओवर से हुआ था। सुपर ओवर में कोलकाता ने हैदराबाद पर जीत दर्ज की। इस मैच के हीरो बने फर्ग्यूसन जिन्हें मेन ऑफ़ द मैच चुना गया था। केकेआर के लिए लोकी फर्ग्यूसन ने सुपर ओवर किया और 3 बॉल में ही डेविड वॉर्नर (0) और अब्दुल समद (2) को आउट कर हैदराबाद को 2 रन पर समेट दिया। जवाब में हैदराबाद के लिए सुपर ओवर राशिद खान ने डाला। केकेआर के इयोन मॉर्गन और दिनेश कार्तिक ने 4 बॉल पर 3 रन बनाकर मैच जीत लिया।

आखिरी 5 ओवर में 54 रन बनाकर हैदराबाद ने मैच पलटा

अबु धाबी में खेले गए मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 5 विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद भी 6 विकेट पर 163 रन ही बना पाई। कप्तान वॉर्नर (47*) और अब्दुल समद (23) ने आखिरी 5 ओवरों में 54 रन बनाकर मैच पलट दिया। आखिरी ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 18 रन की जरूरत थी। चोटिल आंद्रे रसेल ने केकेआर के लिए आखिरी ओवर डाला। वॉर्नर और राशिद खान ने ओवर में 17 रन बनाकर मैच टाई कराया।

लॉकी फर्ग्युसन रहे जीत के हीरो

मैन ऑफ द मैच रहे लॉकी फर्ग्युसन ने जबरदस्त परफॉर्मेंस किया। उन्होंने पहले नियमित मैच में पहले 3 विकेट झटके और जोरदार फील्डिंग की। इसके बाद सुपर ओवर में डेविड वॉर्नर और अब्दुल समद को आउट कर दिया। जिससे केकेआर को महज 3 रनों का लक्ष्य मिला। इस तरह लॉकी ने मैच में कुल 5 विकेट झटके।

आईपीएल में वॉर्नर 5 हजार रन बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी

हैदराबाद के कप्तान वॉर्नर ने आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले पहले विदेशी और ओवरऑल चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले 3 खिलाड़ी विराट कोहली (5759), सुरेश रैना (5368) और रोहित शर्मा (5149) ही 5 हजार का आंकड़ा छू सके हैं।

वॉर्नर ने कोहली, रोहित और रैना को पीछे छोड़ा

वॉर्नर ने सबसे कम 135 पारियों में 5000 रन पूरे किए हैं। ऐसा करने वाले वे पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने कोहली (157 पारी), सुरेश रैना (173 पारी) और रोहित शर्मा (187 पारी) को पीछे छोड़ दिया है।

वॉर्नर की जगह विलियम्सन ने की ओपनिंग

हैदराबाद के लिए डेविड वॉर्नर की जगह केन विलियम्सन ने जॉनी बेयरस्टो के साथ पारी की शुरुआत की। दोनों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और पावर-प्ले में 58 रन बनाए। खतरनाक होती इस साझेदारी को लोकी फर्ग्यूसन ने तोड़ा। उन्होंने विलियम्सन (29) को नीतीश राणा के हाथों कैच कराया।

अच्छी शुरुआत के बाद पारी लड़खड़ाई

विलियम्सन के आउट होते ही हैदराबाद की पारी लड़खड़ा गई। प्रियम गर्ग 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लोकी फर्ग्यूसन ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद बेयरस्टो भी 36 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की बॉल पर आउट हो गए। मनीष पांडे भी कुछ खास नहीं कर सके और 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें भी फर्ग्यूसन ने बोल्ड किया। फर्ग्यूसन ने 3 विकेट लिए।

केकेआर की पारी का रोमांच

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने कप्तान इयान मॉर्गन (34) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 29) के बीच पांचवें विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट पर 163 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (36 रन) और राहुल त्रिपाठी (23) ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत करायी। लेकिन बीच के ओवरों में धीमी रन गति के बावजूद मॉर्गन (23 गेंद में तीन चौके और एक छक्का) और कार्तिक (14 गेंद में दो चौके और दो छक्के) के बीच भागीदारी से टीम अंतिम पांच ओवर में 58 रन जोड़कर सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रही। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टी नटराजन ने दो विकेट हासिल किए जबकि विजय शंकर, बासिल थम्पी और राशिद खान को एक एक विकेट मिला।

मॉर्गन और कार्तिक ने संभाला

राणा भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और अगले ओवर में विजय शंकर की गेंद पर मिड विकेट पर कैच देकर आउट हो गए, उनका कैच भी प्रियम गर्ग ने ही लपका। इस तरह टीम को तीसरा झटका 88 रन पर लगा। केकेआर की निगाहें अब आंद्रे रसल और इंग्लैंड के सीमित ओवर के कप्तान मॉर्गन पर लगी थीं। रन गति धीमी थी और दबाव बढ़ता जा रहा था, रसेल (09 रन) ने बड़े शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा दिया। नटराजन की गेंद पर शंकर ने मिडविकेट पर उनका कैच लपका। मॉर्गन और टीम के पूर्व कप्तान कार्तिक ने समझदारी से बीच बीच में शॉट लगाते हुए 30 गेंद में 58 रन जोड़े। पारी की अंतिम गेंद पर मॉर्गन आउट हो गए।

रसेल की खराब फॉर्म जारी

सीजन में आंद्रे रसेल की खराब फॉर्म जारी रही। रसेल ने 11 बॉल पर सिर्फ 9 रन बनाए। रसेल 8 मैचों में 11.50 की औसत से सिर्फ 92 रन ही बना पाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 24 रन रहा है, जो उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बनाए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती