न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH vs KXIP : हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाया 201 रन का विशाल स्कोर, क्या पंजाब तय कर पाएगी अपनी जीत

किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया जिसमें हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन का विशाल स्कोर बनाया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 08 Oct 2020 9:46:12

SRH vs KXIP : हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाया 201 रन का विशाल स्कोर, क्या पंजाब तय कर पाएगी अपनी जीत

दुबई में आईपीएल के 13वें सीजन का 22वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया जिसमें हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन का विशाल स्कोर बनाया। पंजाब के लिए अपनी जीत तय कर पाना आसान नहीं होगा। जॉनी बेयरस्टो अपने शतक से चूक गए और 97 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा डेविड वॉर्नर (52) ने भी आईपीएल में अपनी 46वीं फिफ्टी लगाई। पंजाब के रवि बिश्नोई ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए।

वॉर्नर-बेयरस्टो ने 160 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की

हैदराबाद के लिए ओपनर डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 160 रन की पार्टनरशिप की। बेयरस्टो ने 55 बॉल पर 97 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं डेविड वॉर्नर ने 40 बॉल पर 52 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों को एक ही ओवर में रवि बिश्नोई ने आउट किया।

ओपनर्स के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला

हैदराबाद के ओपनर्स के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। अब्दुल समद (8), मनीष पांडे (1) और प्रियम गर्ग (0) दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। अभिषेक शर्मा 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद शमी ने आउट किया। केन विलियम्सन 20 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

वॉर्नर-बेयरस्टो के बीच 1000+ रन की पार्टनरशिप

कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने हैदराबाद को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावर-प्ले में 58 रन जोड़े। यह सीजन में हैदराबाद का पावर-प्ले में सबसे बड़ा स्कोर है। इसी के साथ वॉर्नर-बेयरस्टो के बीच कुल 16 पारियों में एक हजार से ज्यादा रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। दोनों ने 5 बार सेंचुरी और 4 बार फिफ्टी रन पार्टनरशिप की है।

हैदराबाद के खिलाड़ी ब्लैक आर्म बैंड पहनकर उतरे

पंजाब के खिलाफ मैच में हैदराबाद के खिलाड़ी ब्लैक आर्म बैंड पहनकर मैदान में उतरे। अफगानिस्तान के क्रिकेटर नजीब तरकई के सम्मान में सनराइजर्स के खिलाड़ियों ने ऐसा किया। सड़क हादसे में घायल होने के बाद 29 साल के तरकई की 6 अक्टूबर को काबुल के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

हैदराबाद टीम में एक और पंजाब में 3 बदलाव

हैदराबाद ने टीम में एक बदलाव किया है। सिद्धार्थ कौल की जगह खलील अहमद की टीम में वापसी हुई है। वहीं, पंजाब की टीम में 3 बदलाव किए गए हैं। हरप्रीत बरार, क्रिस जॉर्डन और सरफराज खान की जगह प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह और मुजीब-उर-रहमान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

दोनों टीमों के विदेशी खिलाड़ी

हैदराबाद में कप्तान डेविड वॉर्नर के अलावा जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन और राशिद खान विदेशी खिलाड़ी हैं। वहीं, पंजाब में निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब-उर-रहमान और शेल्डन कॉटरेल विदेशी खिलाड़ी हैं।

पंजाब-हैदराबाद के महंगे प्लेयर्स

हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं, पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल