न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : इन 5 खिलाड़ियों के दम पर हैदराबाद बचा पाई अपना सम्मान, खुला जीत का खाता

पिछली गलतियों से सीख लेकर हैदराबाद ने तैयारी की और सभी क्षेत्रों में बढ़िया प्रदर्शन किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Sep 2020 8:28:30

IPL 2020 : इन 5 खिलाड़ियों के दम पर हैदराबाद बचा पाई अपना सम्मान, खुला जीत का खाता

लगातार मिली दो हार से सनराइजर्स हैदराबाद के सामने विकट परिस्थिति आ गई थी क्योंकि वो ही एक ऐसी इकलौती टीम थी जो इस लीग में एक भी मैच नहीं जीत पाई थी। लेकिन मंगलवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना सम्मान बचाया और जीत का खाता खोला। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली 7 विकेट गंवाकर 147 रन ही बना सकी। पिछली गलतियों से सीख लेकर हैदराबाद ने तैयारी की और सभी क्षेत्रों में बढ़िया प्रदर्शन किया। हैदराबाद की इस जीत में कुछ खिलाडियों का प्रदर्शन लाजवाब रहा।

राशिद खान

युवा स्पिन गेंदबाज राशिद खान की फिरकी का जादू एक बार फिर से चला। पिछले दो मैचों में फॉर्म से जूझते दिखे राशिद ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को चकमा दिया। राशिद खान मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने किफायती गेंदबाजी के साथ विकेट भी चटकाए। राशिद ने चार ओवर की गेंदबाजी में मात्र 14 रन दिए और तीन विकेट झटके। राशिद ने शिखर धवन, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के विकेट हासिल किए।

जॉनी बेयरस्टो

टीम के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो शुरुआत में संघर्ष करते दिखे लेकिन बाद में उन्होंने लय हासिल कर ली। बेयरस्टो ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक छक्का भी जड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने पहले विकेट के लिए 77 तो तीसरे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी भी की।

डेविड वार्नर

टीम के कप्तान डेविड वार्नर भी रंग में नजर आए, हालांकि वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इसके बावजूद उन्होंने 33 गेंदों में तेजी से 45 रन बनाए। वार्नर ने अपनी पारी के दौरान तीन चौके और दो छक्के लगाए।

केन विलियमसन

आईपीएल 2020 में अपना पहला मैच खेलने उतरे पूर्व कप्तान विलियमसन ने शानदार प्रदर्शन किया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने मात्र 26 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान पांच चौके लगाए। विलियमसन ने बेयरस्टो के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े।

भुवनेश्वर कुमार

टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी की धार भी इस मैच में लौटी। उन्होंने दिल्ली को दो रन के स्कोर पर ही पृथ्वी शॉ के रूप में बड़ा झटका दिया। भुवनेश्वर ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती