न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH Vs DC : दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, क्या सनराइजर्स खोल पाएगी अपनी जीत का खाता

टॉस हो चुका हैं जिसमें दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने जीत हासिल की और गेंदबाजी चुनी हैं। सनराइजर्स मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी और अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Sep 2020 7:15:58

SRH Vs DC : दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, क्या सनराइजर्स खोल पाएगी अपनी जीत का खाता

आईपीएल के 13वें सीजन का 11वां मैच अबु धाबी में खेला जा रहा हैं। टॉस हो चुका हैं जिसमें दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने जीत हासिल की और गेंदबाजी चुनी हैं। सनराइजर्स मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी और अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी। वॉर्नर की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद इकलौती टीम हैं जो अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई हैं और पॉइंट टेबल में सबसे नीचे हैं। वहीँ दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट टेबल में टॉप पर हैं और जीत की हैट्रिक करना चाहेगी. इससे पहले 2009 में दिल्ली ने अपने शुरुआती 3 मैच जीते थे, तब उसने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बदलाव किया। आवेश खान की जगह ईशांत शर्मा को मौका मिला। ईशांत इस सीजन का पहला मैच खेलेंगे। वहीं, हैदराबाद में कप्तान डेविड वॉर्नर ने दो बदलाव किए हैं। मोहम्मद नबी और ऋद्धिमान साहा को बाहर कर उनकी जगह केन विलियम्सन और अब्दुल समद को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। विलियम्सन का भी सीजन में यह पहला ही मैच है।

दिल्ली में युवा खिलाड़ियों पर दारोमदार

दिल्ली में युवा खिलाड़ियों अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने जबर्दस्त परफॉर्म किया है। शिखर धवन और मार्कस स्टोइनिस भी शानदार फॉर्म में हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और एनरिच नोर्त्जे भी शानदार फॉर्म में हैं। अश्विन दिल्ली के पहले मैच में चोटिल हो गए थे। अगर उनकी टीम में वापसी होती है, तो बॉलिंग डिपार्टमेंट में भी टीम को बहुत फायदा होगा।

हैदराबाद में वॉर्नर, बेयरस्टो और राशिद पर जिम्मेदारी

हैदराबाद की बैटिंग में टॉप-3 बल्लेबाजों पर रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। पिछले मैच में वॉर्नर और बेयरस्टो का बल्ला नहीं चला था। सिर्फ मनीष पांडे ही रन बना पाए थे। हैदराबाद की ताकत उसकी गेंदबाजी है, लेकिन इस सीजन में अब तक उसमें वो धार नहीं दिखी है। ऐसे में राशिद खान और भुवनेश्वर पर गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी।

दोनों टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी

दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं।

पॉइंट टेबल में दिल्ली टॉप पर, हैदराबाद सबसे नीचे

इस सीजन में अब तक दिल्ली ने अपने दोनों मैच जीते हैं। पहले मैच में उसने पंजाब को सुपर ओवर में हराया था। वहीं, दूसरे मैच में उसने चेन्नई को हराया था। दूसरी ओर हैदराबाद के लिए सीजन अब तक कुछ खास नहीं रहा। उसे उसके दोनों शुरुआती मुकाबलों में हार मिली। पॉइंट टेबल में दिल्ली टॉप पर और हैदराबाद सबसे नीचे है।

हैदराबाद कई मामलों में रही फिसड्डी

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ दूसरे मैच में भी टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। इस मुकाबले में ऋद्धिमान साहा की धीमी बल्लेबाजी की आलोचना हुई। उनसे उम्मीद होगी की वह प्रारूप के मुताबिक बल्लेबाजी करेंगे। दिल्ली के लिए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों की जोड़ी कागिसो रबाडा और एनरिक नार्जे ने नई गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जबकि स्पिनरों में अक्षर पटेल और अमित मिश्रा ने रविचंद्रन अश्विन की अनुपस्थिति में भी शानदार खेल दिखाया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती