Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH vs DC : कैपिटल्स करेगी प्लेऑफ की तैयारी, सनराइजर्स को जीवित रहने के लिए जीत की दरकार

जहां एक तरफ दिल्ली प्लेऑफ की तैयारी कर रही हैं तो हैदराबाद टूर्नामेंट में जीवित रहने कि जद्दोजहद। हैदराबाद के लिए हर हाल में आज की जीत जरूरी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 9:44:25

SRH vs DC : कैपिटल्स करेगी प्लेऑफ की तैयारी, सनराइजर्स को जीवित रहने के लिए जीत की दरकार

आज दुबई में IPL के 13वें सीजन का 47वां मैच खेला जाना हैं जो कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच होना हैं। जहां एक तरफ दिल्ली प्लेऑफ की तैयारी कर रही हैं तो हैदराबाद टूर्नामेंट में जीवित रहने कि जद्दोजहद। हैदराबाद के लिए हर हाल में आज की जीत जरूरी हैं। दिल्ली ने टूर्नामेंट में अब तक 11 में से 7 मैच जीते और 4 हारे हैं। पॉइंट्स टेबल में वह दूसरे स्थान पर है। ऐसे में उसे प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए बचे हुए 3 मैचों में एक जीत की दरकार है। लेकिन, पिछले दो मुकाबलों में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर इस मैच को जीतकर प्ले-ऑफ के इंतजार को खत्म करना चाहेंगे।

हैदराबाद के लिए करो या मरो का मुकाबला

हैदराबाद के लिए यह मुकाबला करो या मरो का मुकाबला है। टीम ने सीजन में अब तक 11 में से सिर्फ 4 मैच जीते हैं और 8 पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर है। ऐसे में उसे प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे तीनों मैच जीतने होंगे। इसके बाद भी उसे बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
पिछले मुकाबले में हैदराबाद ने दिल्ली को हराया था

सीजन के 11वें मुकाबले में हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रन से हराया था। अबु धाबी में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 163 रन का टारगेट दिया था। जवाब में दिल्ली 7 विकेट पर 147 रन ही बना पाई थी।

शिखर के नाम सीजन में 2 शतक

दिल्ली के ओपनर शिखर धवन सीजन में 2 शतक लगा चुके हैं। उन्होंने अब तक कुल 471 रन बनाए हैं। शिखर IPL में सबसे ज्यादा 39 फिफ्टी लगाने वाले भारतीय भी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली भी लीग में 39 फिफ्टी लगा चुके हैं। सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (46) के नाम है। धवन के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 382 रन बनाए हैं।

वॉर्नर-बेयरस्टो हैदराबाद के टॉप स्कोरर

हैदराबाद के लिए वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वॉर्नर ने सीजन में अब तक 370 और बेयरस्टो ने 345 रन बनाए हैं। इसके अलावा मनीष पांडे 310 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

रबाडा के पास पर्पल कैप

दिल्ली के कगिसो रबाडा ने सीजन में अब तक 23 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा किया हुआ है। उन्हीं की टीम के एनरिच नोर्तजे 14 विकेट लेकर दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। राशिद और नटराजन से उम्मीदें

हैदराबाद को गेंदबाजी में राशिद खान और टी नटराजन से काफी उम्मीदें होंगी। राशिद ने सीजन में अब तक कुल 14 विकेट लिए हैं। वहीं, नटराजन के नाम 11 विकेट हैं। इसके बाद खलील अहमद का नंबर आता है, जिन्होंने सीजन में अब तक कुल 8 विकेट लिए हैं।

दोनों टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी

हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं, दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

मौसम और पिच रिपोर्ट

दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है। तापमान 20 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यहां पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

हैदराबाद ने 2 बार खिताब जीता

हैदराबाद ने अब तक तीन बार फाइनल (2009, 2016, 2018) खेला है। जिसमें उसे 2 बार (2009, 2016) जीत मिली और एक बार (2018) हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

IPL में हैदराबाद का सक्सेस रेट दिल्ली से ज्यादा

लीग में सनराइजर्स हैदराबाद का सक्सेस रेट 52.52% है। हैदराबाद ने अब तक कुल 119 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 62 मैच जीते और 57 हारे हैं। वहीं, दिल्ली का सक्सेस रेट 44.89% है। दिल्ली ने अब तक कुल 188 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 83 जीते और 103 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका