न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH vs DC : दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, हैदराबाद के लिए करो या मरो का मुकाबला

दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 27 Oct 2020 7:37:06

SRH vs DC : दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, हैदराबाद के लिए करो या मरो का मुकाबला

आज आईपीएल के 13वें सीजन का 47वां मैच दुबई में खेला जा रहा हैं जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने हैं। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। हैदराबाद टीम में 3 बदलाव किए गए। विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो, प्रियम गर्ग और खलील अहमद को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई। उनकी जगह केन विलियम्सन, ऋद्धिमान साहा और शाहबाज नदीम को टीम में शामिल किया गया। वहीं, दिल्ली में कोई बदलाव नहीं किया गया।

हैदराबाद के लिए करो या मरो का मुकाबला

हैदराबाद के लिए यह मुकाबला करो या मरो का मुकाबला है। टीम ने सीजन में अब तक 11 में से सिर्फ 4 मैच जीते हैं और 8 पॉइंट्स के साथ 7वें स्थान पर है। ऐसे में उसे प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे तीनों मैच जीतने होंगे। इसके बाद भी उसे बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

पिछले मुकाबले में हैदराबाद ने दिल्ली को हराया था

सीजन के 11वें मुकाबले में हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रन से हराया था। अबु धाबी में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 163 रन का टारगेट दिया था। जवाब में दिल्ली 7 विकेट पर 147 रन ही बना पाई थी।

शिखर के नाम सीजन में 2 शतक

दिल्ली के ओपनर शिखर धवन सीजन में 2 शतक लगा चुके हैं। उन्होंने अब तक कुल 471 रन बनाए हैं। शिखर IPL में सबसे ज्यादा 39 फिफ्टी लगाने वाले भारतीय भी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली भी लीग में 39 फिफ्टी लगा चुके हैं। सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (46) के नाम है। धवन के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 382 रन बनाए हैं।

वॉर्नर-बेयरस्टो हैदराबाद के टॉप स्कोरर

हैदराबाद के लिए वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वॉर्नर ने सीजन में अब तक 370 और बेयरस्टो ने 345 रन बनाए हैं। इसके अलावा मनीष पांडे 310 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

रबाडा के पास पर्पल कैप

दिल्ली के कगिसो रबाडा ने सीजन में अब तक 23 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा किया हुआ है। उन्हीं की टीम के एनरिच नोर्तजे 14 विकेट लेकर दिल्ली की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।

राशिद और नटराजन से उम्मीदें

हैदराबाद को गेंदबाजी में राशिद खान और टी नटराजन से काफी उम्मीदें होंगी। राशिद ने सीजन में अब तक कुल 14 विकेट लिए हैं। वहीं, नटराजन के नाम 11 विकेट हैं। इसके बाद खलील अहमद का नंबर आता है, जिन्होंने सीजन में अब तक कुल 8 विकेट लिए हैं।

दोनों टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी

हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं, दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

हैदराबाद ने 2 बार खिताब जीता

हैदराबाद ने अब तक तीन बार फाइनल (2009, 2016, 2018) खेला है। जिसमें उसे 2 बार (2009, 2016) जीत मिली और एक बार (2018) हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

IPL में हैदराबाद का सक्सेस रेट दिल्ली से ज्यादा

लीग में सनराइजर्स हैदराबाद का सक्सेस रेट 52.52% है। हैदराबाद ने अब तक कुल 119 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 62 मैच जीते और 57 हारे हैं। वहीं, दिल्ली का सक्सेस रेट 44.89% है। दिल्ली ने अब तक कुल 188 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 83 जीते और 103 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती