न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DC vs SRH : हैदराबाद को मिला 190 रन का लक्ष्य, दिल्ली ने रखी मजबूत नींव

टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए एक वक्त आसानी से 200 का पार जाते नजर आ रही दिल्ली कैपिटल्स अंतिम ओवर्स में लड़खड़ा गई। दिल्ली ने हैदराबाद को 190 रन का टारगेट दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 08 Nov 2020 9:49:24

DC vs SRH : हैदराबाद को मिला 190 रन का लक्ष्य, दिल्ली ने रखी मजबूत नींव

अबुधाबी में IPL के 13वें सीजन का दूसरा क्वालिफायर दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा हैं। टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए एक वक्त आसानी से 200 का पार जाते नजर आ रही दिल्ली कैपिटल्स अंतिम ओवर्स में लड़खड़ा गई। अंतिम दो ओवर में 13 रन आए। दिल्ली ने हैदराबाद को 190 रन का टारगेट दिया। शिखर धवन ने लीग में अपनी 41वीं फिफ्टी लगाई। यह लीग के प्ले-ऑफ मुकाबलों में उनका पहला 50+ स्कोर है। उन्होंने सबसे ज्यादा 78 रन की पारी खेली। शिमरॉन हेटमायर 42 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा, जेसन होल्डर और राशिद खान को 1-1 विकेट मिला।

धवन सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले भारतीय

धवन ने IPL में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 41 फिफ्टी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। धवन के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली भी लीग में 39 फिफ्टी लगा चुके हैं। सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर (48) के नाम है। वहीं, धवन के नाम सीजन में 2 शतक समेत 600 से ज्यादा रन हैं।

तीसरे ओवर में होल्डर ने स्टोइनिस का कैच छोड़ा

पारी के तीसरे ओवर में जेसन होल्डर ने मार्कस स्टोइनिस का कैच छोड़ा। उस वक्त स्टोइनिस 3 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उसके बाद उन्होंने खुलकर बल्लेबाजी की। होल्डर के दूसरे ओवर में स्टाइनिस ने 3 चौकों और 2 छक्के समेत 18 रन जड़े। उन्होंने धवन के साथ मिलकर पावर-प्ले में 65 रन जोड़े।

86 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई

स्टोइनिस और धवन ने पहले विकेट के लिए 86 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। स्टोइनिस 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें राशिद खान ने शानदार बॉल पर बोल्ड किया।

कप्तान अय्यर का बल्ला नहीं चला

कप्तान श्रेयस अय्यर इस मैच में भी कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 21 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 20 बॉल खेलीं और सिर्फ एक चौका लगा पाए। उन्हें जेसन होल्डर ने आउट किया। क्वालिफायर-1 में अय्यर अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।

दोनों टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी

हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी कप्तान डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं, दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

हैदराबाद ने 2 बार खिताब जीता

हैदराबाद ने अब तक तीन बार फाइनल (2009, 2016, 2018) खेला है। जिसमें उसे 2 बार (2009, 2016) जीत मिली और एक बार (2018) हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

IPL में हैदराबाद का सक्सेस रेट दिल्ली से ज्यादा

लीग में सनराइजर्स हैदराबाद का सक्सेस रेट 54.06% है। हैदराबाद ने अब तक कुल 123 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 66 मैच जीते और 57 हारे हैं। वहीं, दिल्ली का सक्सेस रेट 44.47% है। दिल्ली ने अब तक कुल 192 मैच खेले हैं, जिनमें उसने 83 जीते और 106 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर