न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK vs SRH : हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, अंबाती रायडू, ड्वेन ब्रावो और शार्दुल ठाकुर की हुई वापसी

टॉस जीतकर हैदराबाद ने बल्लेबाजी का चुनाव किया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 7:37:57

CSK vs SRH : हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, अंबाती रायडू, ड्वेन ब्रावो और शार्दुल ठाकुर की हुई वापसी

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच आज 13वें सीजन का 14वां मैच दुबई में खेला जाना हैं। टॉस जीतकर हैदराबाद ने बल्लेबाजी का चुनाव किया हैं। चेन्नई की टीम में 3 बदलाव हुए हैं। मुरली विजय, रितुराज गायकवाड़ और जोश हेजलवुड की जगह अंबाती रायडू, ड्वेन ब्रावो और शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई है। वहीं हैदराबाद में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

चेन्नई के खिलाफ सनराइजर्स रिकॉर्ड खराब रहा है। पिछले 6 मैचों की बात करें, तो चेन्नई ने 5 बार उन्हें हराया है। सीजन में चेन्नई और हैदराबाद अब तक 3 मैचों में एक ही मैच जीत सकी। पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद 7वें और चेन्नई 8वें नंबर पर है।

दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी

सीएसके में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में केदार जाधव का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7.80 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं।

सीजन में यहां कोई टीम चेज नहीं कर पाई

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी। इस सीजन में अब तक यहां 6 मैच खेले गए हैं। सभी मैचों में यहां कोई भी टीम चेज नहीं कर पाई। दिल्ली-पंजाब और बेंगलुरु-मुंबई के मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ था, लेकिन दोनों मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ही जीत मिली थी।

रायुडू व ब्रावो देंगे चेन्नई को मजबूती

अंबाती रायुडू और ड्वेन ब्रावो के फिट होने से चेन्नई और मजबूत हुई है। पहले मैच में टीम के जीत के हीरो रहे रायुडू मांसपेशियों के खिंचाव के कारण दो मैचों में नहीं खेल पाए। रायुडू ने पहले मुकाबले में 71 रन की पारी खेली थी। वहीं ब्रावो कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के दौरान चोटिल हो गए थे। वह इस सत्र में पहली बार खेलेंगे। चेन्नई के सीईओ केएस विश्वनाथन ने कहा, ‘रायडू और ब्रावो दोनों चयन के लिए उपलब्ध हैं।’

गेंदबाज साबित हो रहे महंगे

चेन्नई की गेंदबाजी भी कमजोर कड़ी साबित हो रही है। अनुभवी रविंद्र जडेजा (2/126, 3 मैच), पीयूष चावला (4/109, 3 मैच) और दीपक चाहर (3/101, 3 मैच) खर्चीले साबित हो रहे हैं। ऑलराउंडर सैम करन (5/88, 3 मैच) ही शानदार प्रदर्शन कर पाए हैं।

वार्नर को खेलनी होगी बड़ी पारी

विलियमसन के आने से सनराइजर्स का मध्यक्रम मजबूत हुआ है। जॉनी बेयरस्टो और वार्नर भी योगदान दे रहे हैं। हालांकि वार्नर अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। उनके बल्ले से कोई अर्द्धशतक नहीं निकला है। उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। टीम को सफलता हासिल करने के लिए मध्यक्रम में एक अच्छे ‘बिग हिटर’ की जरूरत है। बेयरस्टो, वार्नर और विलियमसन के असफल होने पर टीम परेशानी में पड़ सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती