न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK Vs SRH : चेन्नई ने बनाई हैट्रिक की हार, मैदान पर दिखी धोनी की थकान

चेन्नई की तरफ से धोनी-जडेजा ने 72 रन की पार्टनरशिप की लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें हार मिली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Oct 2020 8:02:50

CSK Vs SRH : चेन्नई ने बनाई हैट्रिक की हार, मैदान पर दिखी धोनी की थकान

बीते दिन शुक्रवार को 13वें सीजन का 14वां मैच दुबई में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच खेला गया था। चेन्नई तीन बदलाव के साथ मैदान पर उतरी थी। टॉस जीतकर हैदराबाद ने बल्लेबाजी का चुनाव किया और प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा ने पांचवें विकेट के लिए 71 रन की पार्टनरशिप करते हुए 164/5 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में चेन्नई की तरफ से धोनी-जडेजा ने 72 रन की पार्टनरशिप की लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें हार मिली। चेन्नई सुपरकिंग्स के किसी भी बल्लेबाज को क्रीज पर सेट होने नहीं दिया। आखिरी ओवर में धोनी सेना को जीत के लिए 28 रन की दरकार थी, लेकिन क्रीज पर मौजूद महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम को चार मैचों में लगातार तीसरी हार देखने से नहीं रोक पाए।

धोनी-जडेजा ने 72 रन की पार्टनरशिप की

एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा ने 5वें विकेट के लिए 72 रन जोड़े। जडेजा ने 35 बॉल पर 50 रन बनाए। जडेजा को नटराजन ने आउट किया। धोनी 47 रन बनाकर नॉट आउट रहे। इन दोनों के अलावा सिर्फ फाफ डु प्लेसिस ही 22 रन बना सके। बाकी बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया।

भुवी ने दी हैदराबाद को धांसू शुरुआत, वॉटसन बोल्ड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नै सुपर किंग्स पर भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में दबाव बनाया। उन्होंने सिर्फ एक रन दिए। इसके बाद तीसर ओवर करने आए तो तीसरी गेंद पर शेन वॉटसन बोल्ड को बोल्ड कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। 4 रन के कुल स्कोर पर सुपर किंग्स ने पहला विकेट गंवाया। वह सिर्फ एक रन बना सके।

​50 के अंदर निपटे रायुडू, प्लेसिस और केदार

वॉटसन के आउट होने के बाद CSK को एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी, लेकिन 42 रन के स्कोर तक उसके 3 अन्य बड़े बल्लेबाज आउट हो गए। अंबाती रायुडू (8) को टी नटराजन ने बोल्ड किया तो फाफ डु प्लेसिस (22) प्रियम गर्ग की सटीक थ्रो पर जॉनी बेयरस्टो ने रन आउट करते हुए चलता किया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर के युवा क्रिकेटर अब्दुल समद ने केदार जाधव (3) को वॉर्नर के हाथों कैच आउट कराते हुए आईपीएल में अपने विकेटों का खाता खोला। CSK का स्कोर हो गया 4 विकेट पर 42 रन।

चेन्नई ने 10 ओवर में सीजन का सबसे कम स्कोर बनाया

चेन्नई ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 44 रन बनाए। ये इस सीजन में 10 ओवर में सबसे कम स्कोर है। इससे पहले भी चेन्नई ने इसी मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 ओवर में 3 विकेट पर 47 रन बनाए थे। वहीं, दिल्ली ने दुबई में ही किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 3 विकेट पर 49 रन बनाए थे।

प्रियम ने लगाई पहली फिफ्टी, हैदराबाद का स्कोर 164/5

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 5 विकेट पर 164 रन बनाए। हैदराबाद के लिए प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा ने पांचवें विकेट के लिए 77 रन की पार्टनरशिप की। दोनों ने इसके लिए 43 बॉल खेलीं। प्रियम गर्ग ने आईपीएल के अपने चौथे ही मैच में पहली फिफ्टी लगाई। उन्होंने 26 बॉल पर नाबाद 51 रन बनाए। वहीं, अभिषेक ने 24 बॉल पर 31 रन बनाए।

विलियम्सन और बेयरस्टो नहीं चले

हैदराबाद के बल्लेबाज इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। जॉनी बेयरस्टो (0) को मैच के पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने आउट किया। इसके बाद मनीष पांडे (29) और डेविड वॉर्नर (28) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। मनीष को शार्दुल ठाकुर और वॉर्नर को पीयूष चावला ने आउट किया। केन विलियम्सन 9 रन ही बना सके। उन्हें अंबाती रायडू और एमएस धोनी ने रनआउट किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर