न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH Vs CSK : हैदराबाद को कड़ी टक्कर देने उतरेगी चेन्नई, यह हो सकती हैं आज की प्लेइंग XI

आज का मुकाबला बेहद रोमांचक रहने वाला हैं। आइये डालते हैं दोनों टीम की संभावित एकादश पर एक नजर।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 10:04:21

SRH Vs CSK : हैदराबाद को कड़ी टक्कर देने उतरेगी चेन्नई, यह हो सकती हैं आज की प्लेइंग XI

आज शुक्रवार को दुबई में आईपीएल के 14वें मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स और वार्नर की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टक्कर होनी हैं। दोनों टीम अभी तक तीन मैच खेली हैं जिसमें उन्हें 2 हार और 1 जीत मिली हैं। चेन्नई ने जीत के साथ आगाज किया और उसके बाद लगातार दोनों मैच हारे। वहीँ हैदराबाद को शुरूआती दोनों मैच में हार मिली और तीसरे मैच में जीत। दोनों टीम को अपने मध्यक्रम को संतुलित करने की जरूरत हैं। आज का मुकाबला बेहद रोमांचक रहने वाला हैं। आइये डालते हैं दोनों टीम की संभावित एकादश पर एक नजर।

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित एकादश

सीएसके आज के मुकाबले में टीम में कई बदलाव कर सकती है। अंबाती रायुडू की वापसी के बाद मुरली विजय की छुट्टी हो सकती है। वहीं ड्वेन ब्रावो भी आज मैदान में उतर सकते हैं। ऐसे में टीम की तरफ से अंबाती रायुडू और शेन वाटसन पारी का आगाज कर सकते हैं। वहीं फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, केदार जाधव, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा मध्यक्रम में दिख सकते हैं। गेंदबाजी में पीयूष चावला, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, सैम करन को मौका मिल सकता है।

बल्लेबाज: अंबाती रायुडू, शेन वाटसन, ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस
विकेटकीपर: महेंद्र सिंह धोनी
ऑलराउंडर: केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, सैम करन
गेंदबाज: पीयूष चावला, दीपक चाहर

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित एकादश

केन विलियमसन की वापसी से टीम को मजबूती मिली है। हैदराबाद ने पिछले मैच में जीत दर्ज किया है, ऐसे में टीम में शायद ही कोई बदलाव देखने को मिले। एसआरएच की तरफ से डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो फिर से सलामी बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में मनीष पांडे, केन विलियमसन, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा दिख सकते हैं। गेंदबाजी में राशिद खान, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार और संदीप शर्मा मैदान में उतर सकते हैं।

बल्लेबाज: डेविड वार्नर, मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग
विकेटकीपर: जॉनी बेयरस्टो
ऑलराउंडर: अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद
गेंदबाज: राशिद खान, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार और संदीप शर्मा

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका