न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुदीक्षा भाटी मौत मामला / दोनों युवक गिरफ्तार, छेड़छाड़ या स्टंट नहीं था एक्सीडेंट का कारण

बुलंदशहर (Bulandshahr) एसआईटी की टीम ने सुदीक्षा भाटी (Sudiksha Bhati Death Case) के मौत मामले में बुलेट सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Aug 2020 9:19:19

सुदीक्षा भाटी मौत मामला / दोनों युवक गिरफ्तार, छेड़छाड़ या स्टंट नहीं था एक्सीडेंट का कारण

बुलंदशहर (Bulandshahr) एसआईटी की टीम ने सुदीक्षा भाटी (Sudiksha Bhati Death Case) के मौत मामले में बुलेट सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी ये मिली है कि यह घटना छेड़छाड़ या स्टंट नहीं था, बल्कि टैंकर को बचाने के चक्कर में सड़क हादसा हुआ था। पुलिस इस मामले में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम खुलासे कर सकती है। मामले में बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जो भी खुलासा होगा, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के वक्त बताया जाएगा। हालांकि इशारे में उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स में जैसा कुछ दिखाया गया, वैसा नहीं निकला है। बुलंदशहर पुलिस ने सुदीक्षा मौत मामले की गुत्थी सुलझाने की तैयारी की है। पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपी बाइकर्स उसके हाथ लगे हैं।

पुलिस ने जिन दो बुलेट सवारों को पकड़ा है उनमे एक 53 साल का राज मिस्त्री और दूसरा अकाउंटेंट है। पुलिस के मुताबिक इनकी ही बाइक से एक्सीडेंट हुआ था। उधर एसआईटी प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने विशेष फोकस बुलंदशहर से स्याना के बीच पड़ने वाले गांवों की बुलेट मोटरसाइकिलों पर रखा। सीओ दीक्षा सिंह ने कहा कि काम मुश्किल था, लेकिन आरोपियों तक पहुंचने के लिए हम मेहनत से जुटे हुए थे, इसलिए हमें इसमें सफलता मिली। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने 10 हजार से अधिक बुलेट बाइक को खंगाला था। पुलिस की कई टीमें इस पर काम कर रही थीं।

गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा के डेरी स्केनर गांव निवासी स्कॉलर छात्रा सुदीक्षा भाटी की 10 अगस्त को बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया था, जब परिजनों की ओर से छेड़छाड़ की वजह से मौत होने जैसी बातें कही।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप