न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : कोरोना कहर के बीच इस तरह कराए जाएंगे स्कूल लैब में प्रायोगिक कार्य

प्रेक्टिकल विषय के प्रयोग विद्यार्थी अब तक लैब में नहीं कर सके हैं। ऐसे में बड़ी परेशानी है कि स्टूडेंट्स किस तरह प्रायोगिक परीक्षा के लिए तैयार हो पाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Dec 2020 3:45:58

जोधपुर : कोरोना कहर के बीच इस तरह कराए जाएंगे स्कूल लैब में प्रायोगिक कार्य

कोरोना का कहर जारी हैं और इस बीच स्कूल अभी तक नहीं खोले गए हैं। हांलाकि कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अभिभावकों की सहमति से स्कूल जाना तय किया गया था, लेकिन प्रेक्टिकल विषय के प्रयोग विद्यार्थी अब तक लैब में नहीं कर सके हैं। ऐसे में बड़ी परेशानी है कि स्टूडेंट्स किस तरह प्रायोगिक परीक्षा के लिए तैयार हो पाएंगे।

कक्षा 11वीं व 12वीं में पढ़ने वाले जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगोल, चित्रकला व संगीत आदि के विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षा अनिवार्य होने से परीक्षा का डर सता रहा है। इसलिए अब बच्चों को सप्ताह में एक दिन लैब में प्रायोगिक कार्य करने का अवसर दिया जाएगा। संस्था प्रधान किसी भी एक समय प्रयोगशाला की क्षमता से आधे से कम विद्यार्थियों को बुलाकर प्रायोगिक कार्य करवाएंगे। इसमें कोविड गाइड लाइन की पूर्ण पालना करनी होगी।

दो घंटे में स्टूडेंट को करवाने होंगे दस प्रेक्टिकल

स्टूडेंट्स को प्रायोगिक कार्य करवाने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। संस्था प्रधान को तय करना होगा कि विषय निर्धारित पाठ्यक्रम में से दस प्रयोग करवाए जाए। विद्यार्थी इनकी एक पुस्तिका बनाएंगे। ये चयनित दस प्रायोगिक कार्य के आधार पर ही अंतिम प्रायोगिक परीक्षा में आधे अंक (उदाहरण : 50 अंक की परीक्षा होने पर 25 अंक) दिए जाएंगे।

इंटर्नल असेसमेंट के मिलेंगे 20 अंक

कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को इस बार आंतरिक मूल्यांकन के अंक परख के आधार पर नहीं देकर गृहकार्य के आधार पर दिए जाएंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को गृह कार्य करना होगा और अध्यापकों को उसकी जांच। इस बार क्रमोन्नति का आधार वार्षिक/बोर्ड परीक्षा रहेगी। वार्षिक/बोर्ड परीक्षा में 80 अंक लिखित परीक्षा के व 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के होंगे। आंतरिक मूल्यांकन के लिए विद्यार्थी को गृह कार्य पुस्तिका जमा करानी होगी।

इस तरह मिलेगा होमवर्क

कक्षा 9वीं से 12वीं तक के अभिभावकों की सहमति से जिज्ञासाओं का समाधान कराने आने वाले विद्यार्थियों को अब एक सप्ताह का गृह कार्य दिया जाएगा। अध्यापक हर सप्ताह इसकी जांच भी करेंगे। विद्यार्थी व अध्यापक गृह कार्य संशोधित कोर्स के आधार पर ही देंगे और इसी आधार पर वार्षिक व बोर्ड परीक्षा करवाई जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
5 सितंबर को इंडिया गेट से मार्च का ऐलान, अभिजीत दीपके बोले- मैं और आशुतोष पिट चुके, अब सौरव का नंबर
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
आरक्षण पर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, बोले- देश में कोई जाति ऐसी नहीं जिसे न मिला हो लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 26 अगस्त को मिलेगा लेटर, 1 सितंबर से खाते में आएगा पैसा; इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा कदम, 35 रुपये किलो में मिलेगा प्याज; दिल्ली पहुंच रही ‘कांदा एक्सप्रेस’
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
क्या निजी कंपनियां देख सकती हैं आपका PF और ITR डेटा? सुप्रीम कोर्ट में उठा मामला
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
उर्वशी रौतेला की 'तिरंगा ड्रेस' पर मचा बवाल, अशोक चक्र डिजाइन देख भड़के लोग
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर इरुमुडी का जलवा, आवारापन 2 ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें फिल्मों की कमाई
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
घुसपैठियों पर अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘ये देश धर्मशाला नहीं’, जल्द खत्म करेंगे घुसपैठ
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन, अजय देवगन को दिया था बॉलीवुड डेब्यू का मौका
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
नाक-ठुड्डी के ब्लैकहेड्स से परेशान? इन 4 चीजों से घर पर तैयार करें आसान फेस पैक
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश