न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

15 अक्टूबर से SBI शुरू करेगा यह खास स्कीम, जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की पहल पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 15 अक्टूबर से आम लोगों के लिए बॉन्ड्स की खास स्कीम शुरू करने जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Oct 2018 7:31:48

15 अक्टूबर से SBI शुरू करेगा यह खास स्कीम, जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की पहल पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 15 अक्टूबर से आम लोगों के लिए बॉन्ड्स की खास स्कीम शुरू करने जा रहा है। इस स्कीम के तहत खास तरह के बॉन्ड जारी किए जाएंगे। इन बॉन्ड में निवेश करने पर निवेशकों को 2.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। निवेशकों को कैपिटल गेन टैक्स से छूट भी मिलेगी। इस योजना में देश का कोई भी नागरिक हिस्सा ले सकता है। हालांकि, निवेश से होने वाली आय इनकम टैक्स ऐक्ट के तहत कर योग्य होगी। इस पूरी स्कीम के बारे में SBI ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए बताया है कि निवेशकों के पास गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने का सुनहरा मौका है। 15 अक्टूबर 2018 से फरवरी 2019 तक हर महीने बॉन्ड्स जारी किए जाएंगे। पहले चरण में निवेशक 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच बॉन्ड को सब्सक्राइब कर सकते हैं। हालांकि, ये बॉन्ड 23 अक्टूबर से जारी किए जाएंगे।

क्या है बॉन्ड की कीमत- इंडियन बुलियन एंड जूलर्स एसोसिएशन द्वारा तय किए 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने के तीन दिन के औसत कीमत के बराबर होगा। हालांकि, ऑनलाइन बॉन्ड सब्सक्राइब करने और डिजिटल मोड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को प्रतिग्राम 50 रुपए का डिस्काउंट दिया जाएगा।

कब निकाल पाएंगे पैसा- इन बॉन्ड्स को बैंक, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, चुनिंदा पोस्ट ऑफिस के अलावा स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से भी खरीदा जा सकेगा। ये बॉन्ड्स 8 साल के बाद मैच्योर होंगे। मतलब साफ है कि 8 साल के बाद इन्हें भुनाकर पैसा निकाला जा सकता है। हालांकि, निवेशक पांचवे, छठवें या सातवें साल भी बॉन्ड को भुना सकते हैं।

कैस खरीदें- बॉन्ड खरीदने के लिए निवेशक डिमांड ड्रॉफ्ट, चेक या ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा कैश पेमेंट की भी सुविधा मिलेगी लेकिन इस स्थिति में वे अधिकतम 20,000 रुपये की कीमत के ही बॉन्ड खरीद सकते हैं।

देश का कोई भी इंडिविजुअल, हिन्दू अनडिवाइडेड फैमिली, ट्रस्ट, यूनिवर्सिटीज और चैरिटेबल संस्थाएं इस बॉन्ड को खरीद सकती हैं। निवेशक कम से कम एक ग्राम या उसके गुणक के रूप में बॉन्ड खरीद सकते हैं।

इंडिविजुअल 500 ग्राम और हिन्दू अनडिवाइडेड फैमिली एक साल के दौरान अधिकतम 4 किलोग्राम सोने की कीमत के बराबर तक का बॉन्ड खरीद सकते हैं। लेकिन संस्थाओं को 20 किलोग्राम तक की कीमत का बॉन्ड खरीदने की छूट है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत