न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पैसा निकालने के नियमों में SBI ने किए बड़े बदलाव, अब एक दिन में ATM से निकाल सकेंगे सिर्फ इतने रुपये

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई SBI) ने एक दिन में एटीएम से पैसा निकालने के नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Oct 2018 12:52:56

पैसा निकालने के नियमों में SBI ने किए बड़े बदलाव, अब एक दिन में ATM से निकाल सकेंगे सिर्फ इतने रुपये

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई SBI) ने एक दिन में एटीएम से पैसा निकालने के नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। 31 अक्तूबर से बैंक के ग्राहक एक दिन में 20,000 रुपये से ज्यादा राशि नहीं निकाल पाएंगे। अभी तक यह सीमा 40 हजार रुपये है। एटीएम ट्रांजेक्शन में धोखाधड़ी की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए और डिजिटल-कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य के चलते एसबीआई ने यह फैसला लिया है। 'Classic' और 'Maestro' प्लेटफॉर्म पर जारी डेबिट कार्ड से निकासी सीमा को घटाया गया है। कैश निकासी सीमा में यह कटौती त्योहार शुरू होने से पहले की गई है।

सरकार डिजिटल ट्रांजेक्शन पर जोर दे रही है इसके बावजूद भी कैश की मांग में कटौती देखने को नहीं मिली है। कुछ आंकलनों के अनुसार बाजार में कैश का फ्लो नोटबंदी से पहले के स्तर तक पहुंच गया है। वहीं पिछले कुछ सालों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें कार्ड का क्लोन बनाने वाले धोखेबाज बैंक ग्राहकों के डेबिट कार्ड का पिन चोरी से लगाए हुए कैमरों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज से पता कर लेते हैं।

नए नियम से बैंक ग्राहकों को होने वाली असुविधा के बारे में जब एसबीआई के प्रबंध निदेशक पीके गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हमारा आंतरिक विश्लेषण दिखाता है कि एटीएम से ज्यादातर छोटी राशि की निकासी की जाती है। 20 हजार रुपये अधिकतर ग्राहकों के लिए काफी है। हम छोटी निकासी पर होने वाले फ्रॉड में कमी को लेकर भी प्रयास कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा कि जिन ग्राहकों को निकासी की ज्यादा सीमा चाहिए वह ऊंचे वैरिएंट वाला कार्ड ले सकते हैं। ऐसे कार्ड उन कस्टमर्स को जारी किए जाते हैं, जो अपने बैंक खाते में मिनिमम बैलेंस से ज्यादा राशि बनाए रखते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन