न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : कोलकाता के खिलाफ जीत के हीरो बने बैंगलोर के ये 5 खिलाड़ी, टॉप-2 में पहुंची RCB

आज इस कड़ी में हम आपको बैंगलोर के उन्हीं खिलाड़ियों के बारे बताने जा रहे हैं जो कोलकाता के खिलाफ जीत के हीरो बने।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Oct 2020 9:05:49

IPL 2020 : कोलकाता के खिलाफ जीत के हीरो बने बैंगलोर के ये 5 खिलाड़ी, टॉप-2 में पहुंची RCB

बीते दिन का मैच बेहद रोमांचक रहा जहां सीजन का सबसे कम लक्ष्य दिया गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। कोलकाता ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सीजन का सबसे छोटा 85 रन का लक्ष्य दिया जिसे 13।3 ओवरों में 2 विकेट खोकर बैंगलोर ने जीत दर्ज की। बैंगलोर के गेंदबाजों और बल्लेबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। आज इस कड़ी में हम आपको बैंगलोर के उन्हीं खिलाड़ियों के बारे बताने जा रहे हैं जो कोलकाता के खिलाफ जीत के हीरो बने।

मोहम्मद सिराज

पिछले कुछ मैचों में महंगे साबित हुए मोहम्मद सिराज ने यहां जबरदस्त गेंदबाजी की। आरसीबी के तेज गेंदबाज सिराज ने कोलकाता के टॉप के बल्लेबाजों को घुटने पर ला दिया। उन्होंने चार ओवर में मात्र आठ रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने दो मेडेन ओवर भी डाले।

युजवेंद्र चहल

आरसीबी के भरोसेमंद गेंदबाज चहल ने भी अपनी फिरकी का जादू चलाया। चहल ने एक बार फिर से किफायती गेंदबाजी करते हुए विकेट झटके। उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर दिनेश कार्तिक और पैट कमिंस का शिकार किया।

वाशिंगटन सुंदर

सुंदर ने भी बढ़िया स्पिन गेंदबाजी की और टीम को सफलता दिलाई। वाशिंगटन सुंदर ने चार ओवर में मात्र 14 रन दिए और इयोन मोर्गन का बड़ा विकेट अपने नाम किया।

देवदत्त पडीक्कल

टीम के सलामी बल्लेबाजी देवदत्त पडीक्कल ने फिर से अच्छे रन बनाए। उन्होंने आरोन फिंच के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए सात ओवरों में 46 रनों की साझेदारी की। इसके साथ ही टीम की तरफ से सर्वाधिक 25 रन भी बनाए।

विराट कोहली

कप्तान विराट कोहली इस बार चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और तेजी से रन बटोरे। उन्होंने 17 गेंदों में नाबाद रहते हुए 18 रनों की पारी खेली और गुरकीरत के साथ मिलकर 39 रनों की अटूट साझेदारी की।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती