न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : मैच में चमके हैदराबाद के ये 5 युवा सितारे, चेन्नई को किया हार से दूर

हैदराबाद के युवा खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया और सनराइजर्स की टीम दो अंकों की बढ़ोतरी के साथ अंक तालिका में भी चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 03 Oct 2020 8:16:20

IPL 2020 : मैच में चमके हैदराबाद के ये 5 युवा सितारे, चेन्नई को किया हार से दूर

13वें सीजन का 14वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच शुक्रवार को दुबई में खेला गया जिसमें चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई का टॉप आर्डर अपना कमाल नहीं दिखा पाया और धोनी-जडेजा की 72 रन की पार्टनरशिप भी जीत नहीं दिला पाई। हैदराबाद की टीम के खिलाड़ियों ने चेन्नई को हार का झटका दिया। इसमें हैदराबाद के युवा खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया और सनराइजर्स की टीम दो अंकों की बढ़ोतरी के साथ अंक तालिका में भी चौथे स्थान पर पहुंच गई है। आज इस कड़ी में हम आपको हैदराबाद के उन खिलाडियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस मैच में चमके हैं।

प्रियम गर्ग

पहली बार आईपीएल खेल रहे 19 वर्षीय प्रियम गर्ग पहली बार रंग में दिखे। उन्होंने अपने चौथे मैच में ही अर्धशतक लगा दिया। गर्ग ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 26 गेंदों में 51 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौके और एक छक्का लगाया। प्रियम ने फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया और फाफ डुप्लेसिस को रन आउट किया।

अभिषेक शर्मा

पिछले मैच में गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले 20 वर्षीय अभिषेक ने इस बार बल्ले से बढ़िया खेल दिखाया। अभिषेक शर्मा ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में महत्वपूर्ण 31 रन बनाए। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए प्रियम गर्ग के साथ मिलकर 77 रनों की मजबूत साझेदारी की।

टी नटराजन

यॉर्कर किंग नटराजन ने एक बार फिर से सटीक लाइन लेंथ और रफ्तार के साथ गेंदबाजी की। उन्होंने टीम की तरफ से सर्वाधिक दो विकेट अपने नाम किए। नटराजन ने रायुडू को बोल्ड करने के बाद रविंद्र जडेजा को भी पवेलियन भेजा।

राशिद खान

पिछले मैच के हीरो रहे राशिद खान इस बार विकेट लेने में असफल रहे, लेकिन रनों के मामले में वे कंजूस साबित हुए। राशिद ने शानदार और कसी हुई गेंदबाजी की और चार ओवर में मात्र 12 रन खर्चे। राशिद की किफायती गेंदबाजी की वजह से चेन्नई बैकफुट पर चली गई।

अब्दुल समद

जम्मू-कश्मीर के 18 वर्षीय ऑलराउंडर अब्दुल समद ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी हाथ आजमाया। उन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर केदार जाधव का विकेट अपने नाम किया। समद ने बल्लेबाजी में छह गेंदों में नाबाद रहते हुए आठ रन बनाए। इसके अलावा बाउंड्री पर रविंद्र जडेजा का शानदार कैच भी पकड़ा। इतना ही नहीं समद ने आखिरी ओवर में धोनी और सैम करन के आगे 28 रनों का बचाव कर टीम को जीत दिलाई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती