न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : SRH के इन 5 खिलाड़ियों ने दी पंजाब को पटखनी, किया शानदार प्रदर्शन

जीत के बाद ऑरेंज आर्मी अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। इस मैच में हैदराबाद के कई खिलाडी चमके जिनके अच्छे प्रदर्शन से पंजाब को पटखनी देने में मदद मिली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 09 Oct 2020 9:07:42

IPL 2020 : SRH के इन 5 खिलाड़ियों ने दी पंजाब को पटखनी, किया शानदार प्रदर्शन

बीते दिन गुरुवार को हुए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने जबरदस्त वापसी करते हुए किंग्स XI पंजाब को 69 रनों की बड़ी हार का सामना करवाया। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने दमखम दिखाते हुए पंजाब को 202 रन का विशाल टारगेट दिया। लेकिन पंजाब इसके जवाब में 16.5 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। पंजाब की तरफ से निकोलस पूरन (37 गेंदों में 77 रन) के अलावा कोई नहीं चल पाया। इस हार के साथ पंजाब अंकतालिका में सबसे नीचे हैं। जीत के बाद ऑरेंज आर्मी अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। इस मैच में हैदराबाद के कई खिलाडी चमके जिनके अच्छे प्रदर्शन से पंजाब को पटखनी देने में मदद मिली।

जॉनी बेयरस्टो

टीम के सलामी बल्लेबाजी जॉनी बेयरस्टो ने एक बार फिर से आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने वार्नर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी की। बेयरस्टो अपने शतक से तीन रन से चूक गए और मात्र 55 गेंदों में 97 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान सात चौके और छह छक्के लगाए।

डेविड वार्नर

टीम के कप्तान डेविड वार्नर फिर से अर्धशतकीय पारी खेली उन्होंने 40 गेंदों में 52 रन बनाए ये उनका इस सीजन का दूसरा और आईपीएल का 46वां अर्धशतक था। उन्होंने बेयरस्टो के साथ पांचवीं बार शतकीय साझेदारी की।

राशिद खान

हैदराबाद के स्टार गेंदबाज राशिद खान की फिरकी का जादू फिर से देखने को मिला। उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए पंजाब के तीन खिलाड़ियों को आउट किया। राशिद ने चार ओवर में मात्र 12 रन देकर पूरन, मनदीप सिंह और मोहम्मद शमी का शिकार किया। उन्होंने एक ही ओवर में पूरन और शमी को आउट कर पंजाब को मैच से बाहर कर दिया।

टी नटराजन

अपनी यॉर्कर और सटीक गेंदों से सनसनी मचाने वाले तेज गेंदबाज नटराजन ने फिर से शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 3.5 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। नटराजन ने कॉट्रेल और अर्शदीप को आउट कर पंजाब की पारी समाप्त की।

खलील अहमद

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील ने इस मैच में बढ़िया गेंदबाजी की। खलील ने तीन ओवर में 24 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने सिमरन सिंह और मुजीब का विकेट अपने नाम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली कराने के नोटिस पर ओवैसी का विरोध, किरेन रिजिजू से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
150 सीटों पर कांग्रेस की नजर, क्या अखिलेश यादव मानेंगे प्रियंका गांधी की मांग?
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे निशाने पर? ‘भाईजान’ के घर की रेकी के बाद शूटर्स ने क्यों बदला प्लान
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप