न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KXIP Vs MI : पंजाब को पटखनी देने में मुंबई के इन 5 खिलाड़ियों की अहम भूमिका

आज इस कड़ी में हम आपको मुंबई के उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन खिलाड़ियों की पंजाब को पटखनी देने में अहम भूमिका रही।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 8:26:05

KXIP Vs MI : पंजाब को पटखनी देने में मुंबई के इन 5 खिलाड़ियों की अहम भूमिका

बीते दिन गुरुवार को अबू धाबी में मुंबई इंडियंस (MI) ने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच सत्र का 13वां मैच खेला गया जिसमें मुंबई ने पंजाब को 48 रन की करारी हार दी। टूर्नामेंट में यह राहुल की टीम की चार मैच में तीसरी हार जबकि मुंबई पलटन की चार मैच में दूसरी जीत थी। मुंबई की तरफ से खेल का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला फिर बात बल्लेबाजी की हो या गेंदबाजी की। आज इस कड़ी में हम आपको मुंबई के उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन खिलाड़ियों की पंजाब को पटखनी देने में अहम भूमिका रही।

रोहित शर्मा

टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर से टीम के लिए कप्तानी पारी खेली। पंजाब के खिलाफ शुरुआती झटकों के बाद रोहित ने इशान किशन के साथ पारी को संभाला। उन्होंने मात्र 45 गेंदों में 70 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान रोहित ने आठ चौके और तीन छक्के भी लगाए।

जसप्रीत बुमराह

टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने पुराने रंग में लौटे। उन्होंने सटीक लाइन लेंथ और रफ्तार के साथ जबरदस्त गेंदबाजी की। बुमराह ने चार ओवर की गेंदबाजी में मात्र 18 रन दिए और दो विकेट अपने नाम किए। उन्होंने मयंक अग्रवाल और जिमी नीशम को आउट किया।

कीरोन पोलार्ड

टीम के अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने अपनी छवि के अनुरूप विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 20 गेंदों में नाबाद 47 रन बनाए। इस दौरान पोलार्ड ने तीन चौके और चार छक्के लगाए।

हार्दिक पांड्या

शुरुआती मुकाबलों में फेल होने के बाद हार्दिक अपने पुराने अंदाज में दिखे। उन्होंने आखिरी वक्त में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। पांड्या ने मात्र 11 गेंदों में ही नाबाद 30 रन बनाए। हार्दिक ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा उन्होंने पोलार्ड के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 23 गेंदों में 67 रनों की साझेदारी की।

राहुल चाहर

मुंबई के इस फिरकी गेंदबाज ने एक बार फिर से टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने चार ओवर में 26 रन देकर दो बड़े विकेट अपने नाम किए। राहुल ने केएल राहुल और ग्लेन मैक्सवेल को अपना शिकार बनाया और मैच पलटकर रख दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?