न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार जमाया खिताब पर कब्जा, इन 5 खिलाडियों की रही मुख्य भूमिका

भी खिलाड़ियों में आज हम आपको उन 5 खिलाडियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मुंबई इंडियंस को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 11 Nov 2020 12:17:32

मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार जमाया खिताब पर कब्जा, इन 5 खिलाडियों की रही मुख्य भूमिका

बीते दिन आईपीएल के 13वें सीजन का अंतिम मुकाबला खेला गया जिसमें दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया। शुरुआत से ही मुंबई का प्रदर्शन बेहतरीन रहा और वे सही मायने में एक टीम की तरह उभरे। जब भी टीम को जरूरत पड़ी हर क्रम के खिलाड़ी ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया हैं। लेकिन इन सभी खिलाड़ियों में आज हम आपको उन 5 खिलाडियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मुंबई इंडियंस को खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जसप्रीत बुमराह

टीम की मुख्य कड़ी और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस बार फिर से अपनी गेंदबाजी से मुंबई को कई मैचों में जीत दिलाई। बुमराह ने अपनी सटीक लाइन लेंथ और रफ्तार से विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। उन्होंने 15 मुकाबले में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 15 की औसत से 27 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने दो बार चार विकेट चटकाए।

ट्रेंट बोल्ट

दिल्ली से मुंबई में आए बोल्ट ने इस बार मुंबई के लिए पावरप्ले में जबरदस्त गेंदबाजी के साथ ही डेथ ओवरों में भी बल्लेबाजों को परेशान किया। बोल्ट ने इस सीजन में मुंबई की तरफ से खेलते हुए 15 मैचों में 25 विकेट चटकाए। उन्होंने मुंबई को कई बार शुरुआती सफलता दिलाई।

ईशान किशन

युवा बल्लेबाज ईशान किशन को शुरुआती मैचों में जगह नहीं मिली लेकिन उसके बाद उन्होंने मिले हुए मौके को अच्छे से भुनाया। ईशान ने इस सीजन में खूब छक्के लगाए और जमकर रन बटोरे। उन्होंने टीम को कई मौके पर जीत दिलाई। ईशान ने इस सीजन में मुंबई की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 14 मैचों में 57 की औसत और 145 की स्ट्राइक रेट से 516 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान चार अर्धशतक भी अपने नाम किए।

क्विंटन डिकॉक

विकेटकीपर बल्लेबाज डिकॉक शुरुआती मैचों में संघर्ष करते नजर आए लेकिन उसके बाद उन्होंने कई मैच जिताऊ ताबड़तोड़ पारियां खेली। डिकॉक ने इस सीजन में 16 मैचों में 36 की औसत और 140 की स्ट्राइक रेट से 503 रन बनाए। उन्होंने भी इस सीजन में चार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इतना ही नहीं डिकॉक ने विकेट के पीछे भी अच्छी भूमिका निभाई। उन्होंने 18 कैच और चार स्टंपिंग की।

सूर्यकुमार यादव

पिछले कुछ सीजन से अच्छा प्रदर्शन कर रहे सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में भी बेहद प्रभावित किया। उन्होंने इस बार मुंबई के मध्यक्रम को कई मौकों पर संभाला और मैच जिताऊ पारियां खेली। सूर्यकुमार ने इस सीजन में 16 मैचों में 40 की औसत और 145 की स्ट्राइक रेट से 480 रन बनाए और चार अर्धशतकीय पारियां खेली।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत