न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

DC vs KKR : कोलकाता पर भारी पड़े दिल्ली के ये 5 युवा खिलाड़ी, पॉइंट टेबल में पहुंचे टॉप पर

आईपीएल के 16वें मैच में मिली जीत के साथ ही दिल्ली ने अंक तालिका में भी शीर्ष पर कब्जा जमा लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Oct 2020 8:34:32

DC vs KKR : कोलकाता पर भारी पड़े दिल्ली के ये 5 युवा खिलाड़ी, पॉइंट टेबल में पहुंचे टॉप पर

बीते दिन आईपीएल के 13वें सीजन का 16वां मैच दिल्ली कैपिटल्स जे नाम रहा। दिल्ली के युवाओं ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रन से हराया हैं। यह मैच शारजाह में खेला गया था जहां छक्कों की बरसात देखने को मिली थी। दिल्ली ने 228/4 रन बनाए थे जो इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर था। कोलकाता इस स्कोर का पीछा नहीं कर पाई और 18 रन की हार मिली। आईपीएल के 16वें मैच में मिली जीत के साथ ही दिल्ली ने अंक तालिका में भी शीर्ष पर कब्जा जमा लिया। कोलकाता पर दिल्ली के 5 युवा खिलाड़ी भारी पड़े हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में।

श्रेयस अय्यर

दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 38 गेंदों में नाबाद 88 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सात चौके और छह तूफानी छक्के लगाए।

एनरिच नोर्त्जे

गेंदबाजों के लिए मुश्किल शारजाह के स्टेडियम में दिल्ली के तेज गेंदबाज नोर्त्जे ने जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने केकेआर के बल्लेबाजों को अपनी रफ्तार और सटीक लाइन लेंथ से खूब परेशान किया। नोर्त्जे ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन बड़े विकेट अपने नाम किए। उन्होंने सुनील नरेन, इयोन मोर्गन और पैट कमिंस का विकेट चटकाया।

पृथ्वी शॉ

युवा ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर से टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। उन्होंने 41 गेंदों में 66 रन बनाए। इस दौरान पृथ्वी ने चार चौके और चार छक्के लगाए। पृथ्वी ने शिखर धवन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े।

ऋषभ पंत

टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने छवि के अनुरूप ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 17 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए। पंत ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।

हर्षल पटेल

आईपीएल 2020 का पहला मैच खेल रहे हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने लगातार दो गेंदों में नीतीश राणा और दिनेश कार्तिक को आउट कर कोलकाता को बड़ा झटका दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका