न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : SRH के हारने के बाद भी मिचेल मार्श ने जीता सभी का दिल, वार्नर ने भी की तारीफ़

हैदराबाद की टीम भले ही हार गई हो लेकिन हैदराबाद के अहम सदस्य मिचेल मार्श ने सभी का दिल जीत लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Sep 2020 8:37:08

IPL 2020 : SRH के हारने के बाद भी मिचेल मार्श ने जीता सभी का दिल, वार्नर ने भी की तारीफ़

हर टीम आईपीएल के अपने पहले मैच में जीत दर्ज करवाना चाहती हैं। पूर्व चैंपियन हैदराबाद भी इसी सोच के साथ उतरी थी लेकिन बेंगलोर की टीम ने इस चाहत पर पानी फेर दिया और 10 रन से हरा दिया। हैदराबाद की टीम भले ही हार गई हो लेकिन हैदराबाद के अहम सदस्य मिचेल मार्श ने सभी का दिल जीत लिया। दरअसल, मिचेल मार्श को गेंदबाजी करने के दौरान चोट लग गई थी और वे मैदान से बाहर ही रहे। लेकिन जब हैदराबाद के लगातार विकेट गिर रहे थे तो वे चोट में दर्द के बाद भी पैड पहनकर 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। हालांकि वे इस दौरान भी दर्द में दिखे और उन्हें चलने में दिक्कतें हुई। उन्होंने एक गेंद का सामना किया और शिवम दुबे की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे।

दरअसल मैच की पहली पारी में ऑलराउंडर मिचेल मार्श पांचवें ओवर में गेंदबाजी करने आए। इस के बाद उन्होंने आरोन फिंच को दो गेंदें फेंकी। इसी दौरान दूसरी गेंद पर फॉलो थ्रू में गेंद पकड़ने के चक्कर में उनका टखना मुड़ गया और वे दर्द से कराहने लगे। इसके बाद टीम के फिजियो ने मैदान पर पहुंचे और उन्हें देखा। हालांकि मार्श ने इसके बाद फिर से गेंदबाजी शुरू की और दो गेंदें फेंकी लेकिन फिर उन्हें चलने में दिक्कत होने लगी और वे मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह विजय शंकर ने ओवर की दो गेंदें फेंकी।

उधर मैच के बाद टीम के कप्तान डेविड वार्नर ने उनकी खूब प्रशंसा की और उनकी दिलेरी पर हैरान भी जताई। वार्नर ने कहा, ‘मिचेल ने साहस दिखाया और क्रीज पर उतरा। वह बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। वह अपने पांव पर जोर नहीं दे पा रहा था। उम्मीद है कि उसकी चोट गंभीर नहीं होगी। उसे काफी दर्द हो रहा था इसलिए कुछ कहा नहीं जा सकता।’

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले रूस प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर क्या होगा असर?

ग्रीनलैंड पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका को मिलेगी सुरक्षा की स्थायी जिम्मेदारी; डेनमार्क के साथ हुआ समझौता

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

फराह खान ने सबा इब्राहिम के सामने कहा ‘समय रैना सॉरी’, जानें किस बात पर कॉमेडियन से मांगी माफी

'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती