न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 / चौथी बार ओपनिंग मैच में आमने-सामने मुंबई और चेन्नई, 2014 में UAE में हुए सभी पांचों मैच हारी थी Mumbai Indians

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन की आज से यूएई में शुरुआत होगी। पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच अबु धाबी में खेला जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Sep 2020 1:17:43

IPL 2020 / चौथी बार ओपनिंग मैच में आमने-सामने मुंबई और चेन्नई, 2014 में UAE में हुए सभी पांचों मैच हारी थी Mumbai Indians

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन की आज से यूएई में शुरुआत होगी। पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच अबु धाबी में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के इतिहास में यह चौथी बार है, जब दोनों टीमें ओपनिंग मैच खेलेंगी। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 3 ओपनिंग मैच में से 2 मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और 1 सीएसके जीती है। डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई ने पिछले सीजन के फाइनल में सीएसके (CSK) को 1 रन से शिकस्त दी थी। इस बार टीम फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत से आगाज करना चाहेगी। वैसे यूएई में मुंबई का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। लोकसभा चुनाव के कारण 2014 में आईपीएल के शुरुआती 20 मैच यूएई में हुए थे। तब मुंबई ने यहां 5 मैच खेले और सभी में उसे हार मिली थी।

चेन्नई ने यूएई में 6 में से 5 मैच जीते

सीएसके ने 6 साल पहले यूएई में 5 मैच खेले थे। टीम को 4 में जीत मिली और 1 मैच हारी थी। अबु धाबी में सीएसके ने 2 मैच खेले थे, जिनमें से एक में जीत और एक में शिकस्त मिली थी। वहीं, मुंबई इंडियंस ने इस मैदान पर एक ही मैच खेला, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 41 रन से हराया था।

2018 में हुए ओपनिंग मैच में चेन्नई ने मुंबई को हराया था

इस मैच में उतरने के साथ ही मुंबई सबसे ज्यादा 7 बार आईपीएल का ओपनिंग मैच खेलने वाली टीम बनेगी। उसने अब तक 6 ओपनिंग मैच खेले हैं, जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स ने भी इतनी ही बार पहला मैच खेला है। मुंबई-चेन्नई के बीच आईपीएल का पिछला ओपनिंग मैच 2018 में हुआ था। तब चेन्नई सुपरकिंग्स रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से जीती थी।

12 में से 7 खिताब मुंबई और चेन्नई ने ही जीते

अब तक हुए 12 सीजन में से मुंबई और चेन्नई ने 7 बार खिताब जीते हैं। इसमें सबसे ज्यादा मुंबई 4 और सीएसके 3 बार चैम्पियन रही है। सभी खिताब सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ही जीते हैं।

हेड-टु-हेड

दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई ने सबसे ज्यादा 18 और चेन्नई ने 12 मुकाबले जीते हैं। इनमें दो मुकाबले चैम्पियंस लीग टी-20 के भी शामिल हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट

अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 29 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। शेख जाएद स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। यहां हुए पिछले 44 टी-20 में पहले गेंदबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 56.8% रहा है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 19 बार जीत हासिल की है. वहीं, पहली गेंदबाजी करने वाली टीम ने 25 मैचों में जीत हासिल की है. पहली पारी में टीम का औसत स्कोर 137 रहा और दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर 128.

इस सीजन में रैना-हरभजन के बिना उतरेगी चेन्नई

इस बार धोनी की सीएसके टीम अपने टॉप स्कोरर सुरेश रैना और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हरभजन सिंह के बगैर उतरेगी। इस महीने की शुरुआत में सीएसके के दो प्लेयर दीपक चाहर और रितुराज गायकवाड़ समेत 13 लोग कोरोना पॉजिटिव आए थे। रितुराज को छोड़कर सभी ठीक हो चुके हैं। इस मामले के बाद रैना टूर्नामेंट छोड़कर देश लौट गए, जबकि हरभजन यूएई आए ही नहीं और नाम वापस ले लिया।

रैना ने अब तक 193 मैच में 5368 रन बनाए हैं। वे विराट कोहली (5412) के बाद दूसरे टॉप स्कोरर हैं। वहीं, हरभजन सिंह टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने अब तक 160 मैच में 150 विकेट लिए हैं।

मुंबई इंडियंस में मलिंगा की कमी बुमराह पूरी करते नजर आएंगे

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने 122 मैच में सबसे ज्यादा 170 विकेट लेकर टॉप पर काबिज हैं। हालांकि, वे कोरोना के कारण पहले ही टूर्नामेंट से हट चुके हैं। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा को जसप्रीत बुमराह से पूरी उम्मीद है कि वे मलिंगा की कमी को पूरा करेंगे। बुमराह ने 77 मैच में 82 विकेट लिए हैं।

इस मैच में धोनी-रोहित सबसे मंहगे खिलाड़ी रहेंगे

इस मुकाबले में दोनों टीम की ओर से धोनी और रोहित ही सबसे मंहगे खिलाड़ी रहेंगे। दोनों को अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी 15-15 करोड़ रुपए देंगी। इनके बाद चेन्नई के सुरेश रैना और मुंबई के हार्दिक पंड्या हैं। इनकी कीमत 11-11 करोड़ रुपए हैं। हालांकि, रैना पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

आपको बता दे, इंडियन प्रीमियर लीग में चार बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा 809 करोड़ रुपए है, लेकिन टीमों में खेलने वाले खिलाड़ियों की कुल कीमत देखें, तो इस सीजन की सबसे महंगी टीम चेन्नई सुपर किंग्स है। सीएसके के कुल प्लेयर्स की कीमत 84.85 करोड़ रुपए है। दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस है, जिसकी कुल कीमत 83.05 करोड़ है। 69.1 करोड़ रुपए की कुल कीमत के साथ सबसे सस्ती टीम किंग्स इलेवन पंजाब है।

आपको बता दे, आईपीएल का फाइनल दीपावली से 4 दिन पहले यानि 10 नवंबर को खेला जाएगा। इस दौरान 53 दिन में 8 टीमें 14-14 मैच खेलेंगी। टूर्नामेंट में एक एलिमिनेटर, 2 क्वालिफायर और फाइनल समेत 60 मैच होंगे। यह सभी मुकाबले दुबई (24), अबु धाबी (20) और शारजाह (12) में होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत