न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

STF ने पकड़ा मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग का एक कर्मचारी, भेज रहा था ISI को जानकारी

एसटीएफ की टीम ने बुधवार रात को मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग के जयपुर में तैनात एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया जो की ISI को खुफिया जानकारी भेज रहा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Sep 2020 8:59:40

STF ने पकड़ा मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग का एक कर्मचारी, भेज रहा था ISI को जानकारी

देश की विभिन्न एजेंसियों के द्वारा देश की सुरक्षा को देखते हुए करवाई की जाती हैं और जासूसों को पकड़ा जाता हैं। कई बार इन जासूसों से हनी ट्रैप की मदद से जानकारी निकलवाई जाती हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हरियाणा में जहाँ धारूहेड़ा पुलिस व एसटीएफ की टीम ने बुधवार रात को मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग के जयपुर में तैनात एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया जो की ISI को खुफिया जानकारी भेज रहा था। कर्मचारी पाकिस्तानी की एक महिला के संपर्क था और हनी ट्रैप का शिकार था।

रेवाड़ी के गांव दखोरा से छुट़्टी पूरी होने के बाद आरोपी जयपुर जा रहा था। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे संख्या-48 स्थित धारूहेड़ा बस स्टैंड पर बस में बैठते समय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी महिला को खुफिया जानकारी देने वाला जवान जिला के गांव दखौरा निवासी महेश है जो वर्तमान में जयपुर में मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग में तैनात है। महेश के गिरफ्तार होने की सूचना के बाद भारतीय सेना में खलबली मच गई है, क्योंकि वह सेना इंजीनियरिंग विंग में ही सिविल कर्मचारी है। आरोपी महेश करीब ढ़ाई साल पहले भर्ती हुआ था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी महेश सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी महिला के साथ संपर्क में आया। इसके बाद महेश व महिला के बीच प्रेम परवान चढ़ गया। इसी दौरान महिला उससे भारतीय सेना और अन्य गोपनीय जानकारी मांगने लगी। दो साल से भी ज्यादा समय से वह पाकिस्तानी महिला के संपर्क में था।

बताया जा रहा है कि इस दौरान उसे पैसे भी मिलने के सबूत सामने आए हैं। राजस्थान से सटे धारूहेड़ा से आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया है। उसके मोबाइल से जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। वह किस-किस से संपर्क में था और किसके आदेश पर यह कर रहा था।

रेवाड़ी सैनिक बाहुल्य जिला है। रेवाड़ी एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। एसटीएफ मामले में जांच कर रही है आरोपी ने क्या-क्या सूचनाएं महिला को दी इसके लिए पूछताछ की जा रही है। संवेदनशील मामला होने के चलते पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?