वाराणसी घाटों के यह 350 परिवारों का कोई भी सदस्य आज के बाद भूखा नहीं सोएगा।आज मदद पहुँच जाएगी 🙏🇮🇳 https://t.co/yKzaw6vdcx
— sonu sood (@SonuSood) September 1 होप फाउंडेशन के दिव्यांशु और उनकी टीम पिछले कुछ दिनों से बनारस के दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट, राज घाट सहित अन्य जगहों पर नाविकों को राशन बांटने का कार्य कर रही थी। दिव्यांशु ने बताया कि हम लोगों द्वारा इन नाविकों को कुछ दिन पूर्व राशन तो बांटा गया था, पर काम-काज पूरी तरह बंद हो जाने के चलते नाविकों के सामने पैसे की तंगी हो गई। नाविकों के पास आगे के लिए कुछ भी नहीं बचा है।
उन्होंने बताया कि नाविकों की इन्ही समस्याओं को देखते हुए मंगलवार को सुबह मैंने ट्विटर के जरिए अभिनेता सोनू सूद से इन नाविकों के लिए मदद मांगी और 40 मिनट में ही उनका रीट्वीट आ गया कि आज के बाद ये 350 परिवार भूखे नहीं सोएंगे। दिव्यांशु ने बताया कि उन्हें सोनू सूद की टीम की तरफ से कॉल भी आया और टीम ने इन नाविकों की पूरी लिस्ट और जानकारी भी मांगी है। जल्द ही उनके द्वारा नाविकों के लिए राशन पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा मैं सोनू सूद सर का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने इतनी जल्दी मेरे ट्वीट का रिप्लाई(जवाब) करते हुए इन नाविकों की मदद के लिए आगे आए।













