न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा : गर्लफ्रेंड की इच्छा पूरी करने के लिए मां के खाते से की साइबर चोरी

अपनी गर्लफ्रेंड की इच्छा पूरी करने के लिए एक बेटे ने अपनी मां के खाते से साइबर चोरी की। बैंक जाने पर मां को रुपए निकलने के बारे में पता चला।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Jan 2021 7:23:00

आगरा : गर्लफ्रेंड की इच्छा पूरी करने के लिए मां के खाते से की साइबर चोरी

अक्सर देखा जाता हैं कि अपराध करने वाले अपने ही जान-पहचान वाले निकलते हैं। इसका एक मामला सामने आया आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में जहां अपनी गर्लफ्रेंड की इच्छा पूरी करने के लिए एक बेटे ने अपनी मां के खाते से साइबर चोरी की। बैंक जाने पर मां को रुपए निकलने के बारे में पता चला। उन्होंने साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की जांच में हकीकत सामने आ गई। इस पर मां ने शिकायत वापस ले ली।

थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह अपने दो बेटों के साथ रहती हैं। महिला की परचून की दुकान है। एक बेटा 20 साल का है। वह दसवीं पास है। मगर, उसकी आदतें अच्छी नहीं हैं। शराब पीने का आदी है। उसकी गर्लफ्रेंड भी है। कुछ दिन पहले महिला बैंक गई थी। तब उन्हें पता चला कि उनके खाते से 35000 रुपये निकल गए हैं। यह रकम पेटीएम के माध्यम से निकाली गई थी। महिला ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। रुपये बेटे द्वारा ही निकाले जाने पर महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली। इस दौरान पुलिस ने बेटे को आगे से ऐसा नहीं करने की हिदायत दी। वही मां ने भी उसकी डांट लगाई। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की है।

पेटीएम से ट्रांसफर की थी रकम

साइबर सेल के प्रभारी सुल्तान सिंह के मुताबिक, पुलिस ने जिस पेटीएम खाते में रकम ट्रांसफर की गई थी, उनकी डिटेल निकलवाई। रकम एक युवक के खाते में गई थी। पुलिस ने उससे पूछताछ की। वह महिला के बेटे का दोस्त निकला। इस पर पुलिस ने बेटे को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की। उसने बताया कि उसने अपने दोस्त के पेटीएम पर रकम भेज कर नगद ले लिए थे। वह इस रकम को शराब में उड़ा रहा था। गर्लफ्रेंड के ऊपर भी खर्च कर रहा था। उसकी फरमाइश को पूरा कर रहा था। उसे कपड़े और मोबाइल तक दिला दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
शी जिनपिंग की सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके! जमीन से आसमान तक ऐसा है सुरक्षा घेरा
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
जब फ्लाइट में सुनील लोधी ने छेड़ा ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, यात्रियों का सफर बन गया भक्तिमय
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’
20 साल का संघर्ष और एक फोन कॉल... ऐसे धीरेंद्र मुलकलवार की जिंदगी में आई ‘हनुमान अंश’