न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्रिटेन में शुरू हुआ सोशल डिस्टेंसिंग फेस्टिवल, लोगों को सीमित दायरे में रखने के लिए बनाए गए हेक्सागोनल पिच

ब्रिटेन में पहला सोशल डिस्टेंसिंग फेस्टिवल शुरू हुआ है। यह लंकाशायर के गिसबर्न पार्क में 31 अगस्त तक चलेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Jul 2020 10:24:03

ब्रिटेन में शुरू हुआ सोशल डिस्टेंसिंग फेस्टिवल, लोगों को सीमित दायरे में रखने के लिए बनाए गए हेक्सागोनल पिच

दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 32 लाख 35 हजार 751 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 5 लाख 75 हजार 525 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में कोरोना के कारण पिछले 6 महीने में लगभग हर तरह के फेस्टिवल कैंसिल किए जा चुके हैं। लेकिन धीरे-धीरे अब सब कुछ खुल रहा है ऐसे में अनलॉक में बाहर निकलने के लिए लोगों की बढ़ती दिलचस्पी के कारण नई तरह का फेस्टिवल शुरू किया गया है। ऐसे में ब्रिटेन में पहला सोशल डिस्टेंसिंग फेस्टिवल शुरू हुआ है। यह लंकाशायर के गिसबर्न पार्क में 31 अगस्त तक चलेगा। इस फेस्टिवल का नाम है 'गिसबर्न पार्क पॉप-अप'। आपको बता दे, ब्रिटेन में कोरोना संक्रमण के 2,90,133 मामले सामने आ चुके है, वहीं, 44,830 लोगों की मौत भी हो चुकी है। ब्रिटेन पूरी दुनिया में 10 सबसे ज्यादा संक्रमित देशों में 9वें स्थान पर है।

social distancing festival,britain,uk,coronavirus,lockdown,world news

फेस्टिवल में लोग एक साथ न आएं, इसका पूरा ध्यान रखा गया है। हर एक्टिविटी के लिए अलग-अलग दिन तय किए गए हैं। जैसे फैमिली शो के लिए बुधवार- शनिवार, फिल्म स्क्रीनिंग के लिए बुधवार-गुरुवार और पार्टी के लिए शुक्रवार-शनिवार का दिन तय किए गए है।

social distancing festival,britain,uk,coronavirus,lockdown,world news

फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है और यह अगस्त 2020 तक चलने वाला है। यहां आने वाले लोग डीजे, फिल्म स्क्रीनिंग, ओपेरा और फैमिली सिंगिंग का आनंद उठा सकेंगे।

social distancing festival,britain,uk,coronavirus,lockdown,world news

फेस्टिवल ग्राउंड में थोड़ी ही दूरी पर डीजे क्रेग हैरिसन और पैट्रिक मौजूद हैं, जो फेस्टिवल के मिजाज के मुताबिक गाना प्ले करते हैं। खास बात है कि अगर किसी को डांस करना करना है तो अपने दायरे में रहते हुए ऐसा कर सकता है।

social distancing festival,britain,uk,coronavirus,lockdown,world news

एक बार हेक्सागोनल पिच में आने के बाद खाने-पीने की चीजें टेबल पर ही सर्व की जाएगी। ड्रिंक्स से लेकर फूड तक सब कुछ ऑर्डर करके आप मंगा सकते है। लोगों को लाइन में न लगना पड़े और सोशल डिस्टन्सिंग का पालन हो सके, इसे ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया है।

social distancing festival,britain,uk,coronavirus,lockdown,world news

फेस्टिवल में शामिल होने के लिए पहले ही अपनी जगह बुक करनी पड़ती है, इस दौरान दूसरे के दायरे में जाने की मनाही है ताकि संक्रमण का खतरा न रहे। इस दौरान सबसे जरूरी बात है कि आपको 2 मीटर की दूरी मेंटेन करना ही है।

social distancing festival,britain,uk,coronavirus,lockdown,world news

इस फेस्टिवल को ऑर्गनाइज करने वाली ऑफिशियल वेबसाइट का कहना है कि यह प्रोग्राम उन लोगों के लिए है, जो अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों के साथ कुछ यादगार समय बिताना चाहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे

सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री

कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां

ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत

11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड

दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल

सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम

Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा

'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब

वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान

घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत

भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी

असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका

पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री