न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड में हुई मौसम की पहली बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में इस सीजन की पहली हिमपात देखने को मिली हालांकि निचले स्थानों पर मौसम साफ रहा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Sep 2018 1:35:32

उत्तराखंड में हुई मौसम की पहली बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में इस सीजन की पहली हिमपात देखने को मिली हालांकि निचले स्थानों पर मौसम साफ रहा। केदारनाथ धाम में मेरू-सुमेरू पर्वत श्रृंखलाओं के साथ ही दुग्ध गंगा की ऊपरी पहाड़ियों पर भारी हिमपात हुआ है। बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे के बाद केदारनाथ मंदिर के पीछे की तरफ चोराबाड़ी क्षेत्र से लगे हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं में तेज हिमपात शुरू हो गया था। दुग्ध गंगा व वासुकीताल के ऊपरी क्षेत्रों में रात आठ बजे बाद भी हिमपात होता रहा। इस दौरान क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। केदारनाथ पुलिस चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि केदारनाथ के ऊपरी क्षेत्रों में सीजन का पहला तेज हिमपात हुआ है। हिमपात के कारण लोगों के बीच सर्दी का एहसास होने लगा है। देहरादून स्थित राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को गढ़वाल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं 23 और 24 सितंबर को प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई है।

गुरुवार को निचले इलाकों में तापमान में थोड़ी कमी देखने को मिली। दूसरी ओर बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब में दोपहर तक धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर बाद एकाएक मौसम बदल गया। तेज बौछारों के साथ ही चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को ओडिशा और आंध्रप्रदेश के लिए चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने एक बयान में कहा कि अगले कुछ घंटे के दौरान बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और पूर्वी-मध्य के ऊपर बनने वाला दबाव चक्रवाती तूफान का रूप धारण कर सकता है।

मौसम विभाग के ने कहा, 'पश्चिम-मध्य और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र बीते छह घंटों में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम दिशा की ओर पहुंच गया है। यह गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है और तटीय आंध्रप्रदेश के कलिंगापतनम के 310 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व और ओडिशा के गोपालपुर से करीब 300 किलोमटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है।' मौसम विभाग ने आगे बताया कि आंध्र प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी मध्‍य और इससे जुड़े पूर्वी मध्‍य हिस्‍से में बना दबाव तेजी से आगे बढ़ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन