न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : डिलीवरी से पहले पकड़ा गया 50 लाख का गांजा, ली गई चावल के बोरों की मदद

सिकंदरा के जेसीबी चौराहे पर एसटीएफ और थाना पुलिस द्वारा एक ट्रक पकड़ा गया जिसमें चावल के बोरों के बीच उड़ीसा से गांजा लाया जा रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Aug 2020 11:05:56

उत्तर प्रदेश : डिलीवरी से पहले पकड़ा गया 50 लाख का गांजा, ली गई चावल के बोरों की मदद

वर्तमान समय में बढ़ता नशे का व्यापार प्रशासन के लिए चिंता बन गया हैं और पुलिस का रुख इसको लेकर सख्त हो गया हैं। नशे का व्यापार करने के लिए अपराधी कई तरीके आजमाते हैं। बीते दिन सिकंदरा के जेसीबी चौराहे पर एसटीएफ और थाना पुलिस द्वारा एक ट्रक पकड़ा गया जिसमें चावल के बोरों के बीच उड़ीसा से गांजा लाया जा रहा हैं। पुलिस के मुताबिक 12 बोरों में मिला गांजा तकरीबन 501.60 किलोग्राम है। जिसकी कीमत 50 लाख रूपये आंकी जा रही हैं। यह गांजा मथुरा में डिलीवर किया जाना था।

थाना सिकंदरा के एसआई कुलदीप मलिक ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ को सूचना मिली थी कि ट्रक में गांजा ले जाया जा रहा है। इस पर रविवार शाम तकरीबन 4:15 बजे सिकंदरा के जेसीबी चौराहे पर बैरियर लगा दिए गए। ट्रक में चावल के सौ बोरे भरे हुए थे। चावल के बोरों के बीच में कुछ बोरों को निकाला गया, जिसमें अलग से बोरे दिखाई दिए। इस पर उन्हें चेक किया तो गांजा बरामद हो गया।

ट्रक चालक अलीगढ़ के थाना जवां स्थित सिकंदरपुर कोटा निवासी परवेश कुमार को पकड़ा गया है। एक बोरे में तकरीबन 41.8 किलोग्राम गांजा है। इसकी डिलीवरी मथुरा में होनी थी। एसटीएफ के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने चालक परवेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि एक किलोग्राम गांजा की कीमत तकरीबन दस हजार रुपये है।

उड़ीसा के अड़वा का राधा नामक व्यक्ति गांजा भेजता है। इसके लिए मथुरा के हनुमान नामक व्यक्ति ने बुकिंग की थी। उसने राधा से फोन पर बात की थी। इसके बाद परवेश से भी संपर्क में था। उसने ट्रक चालक को मथुरा के रेलवे स्टेशन के बाहर बुलाया था।

राधा के खाते में रकम ऑॅनलाइन ट्रांसफर करा दी गई थी। वह चालक को डिलीवरी करने पर यहां तक लाने के लिए रकम देता। राधा ने उसे भरा हुआ ट्रक दिया था। चावल भी मथुरा में एक पार्टी को देने थे। आरोपी ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि वह छह हजार रुपये महीने की नौकरी करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल