न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : जुर्माने की जगह उठी ओवर में कटौती की मांग, कोहली और अय्यर पर लग चुका हैं स्लो ओवर रेट का आरोप

आईपीएल के 13वें सीजन में स्लो ओवर रेट के चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया जा चुका हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 05 Oct 2020 9:52:03

IPL 2020 : जुर्माने की जगह उठी ओवर में कटौती की मांग, कोहली और अय्यर पर लग चुका हैं स्लो ओवर रेट का आरोप

आईपीएल का संस्करण सभी के द्वारा पसंद किया जाता हैं क्योंकि यह फटाफट होने वाला मैच हैं और दर्शकों को परिणाम का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता हैं। लेकिन जब इन मैच में अधिक टाइम लगने लगे तो दर्शक भी मायूस होने लगते हैं और नियमों का उल्लंघन भी होता हैं। बीते दिनों में आईपीएल के 13वें सीजन में स्लो ओवर रेट के चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया जा चुका हैं। लेकिन अब आईपीएल के नियमों को सख्त करने की मांग की जा रही हैं और जुर्माने की जगह ओवर में कटौती करने की बात सामने आ रही हैं।

ऐसा ही कुछ हुआ था 1999 के वर्ल्ड कप में जब भारतीय टीम ग्रुप मैच में जिम्बाब्वे से खेल रही थी। जीत के साथ यह तय होता कि टीम इंडिया अगले राउंड में पॉइंट लेकर जाएगी या नहीं।‌ लेकिन फैंस को निराशा झेलनी पड़ी। टीम समय पर 50 ओवर नहीं फेंक सकी। टीम ने अतिरिक्त के तौर पर 51 रन दिए।‌‌ ऐसे में टीम को 253 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सिर्फ 46 ओवर मिले। टीम सिर्फ 3 रन से मैच हार गई और सेकंड स्टेज में इसी ने अंतर पैदा कर दिया।

टीम को ये पॉइंट नहीं मिले और हम नॉकआउट में जगह नहीं बना सके। यह स्लो ओवर रेट के नियम के कारण हुआ और आपको उस दिन उसकी कीमत चुकानी पड़ी। इसमें किसी तरह के जुर्माने की बात नहीं थी। टीम को इसकी कीमत चुकानी पड़ी। ऐसा क्या था कि समय पर ओवर फेंकने के लिए टीम सचेत नहीं थी। इसके बाद भी कई बार समय पर पूरे ओवर नहीं फेंके जा सके। उस समय यही कोशिश होती थी कि ओवर समय पर डाले जा सकें। उस समय जुर्माना लगाना भी संभव नहीं था क्योंकि खिलाड़ियों की सैलरी अधिक नहीं थी। ऐसे में ओवर में कटौती करना ही सही समझा गया।

आईपीएल में भयंकर स्लो ओवर रेट देखने को मिल रहा

20 साल बाद मैं यह बात आपको क्यों बता रहा हूं? यह आसानी से समझा जा सकता है कि इसका संबंध आईपीएल से है। हमें कई भयंकर‌ स्लो ओवर रेट देखने को मिले। 20 ओवर के मैच को पूरा करने के लिए 4 घंटे लग रहे हैं। 7.30 बजे शुरू होने वाला मैच देर रात तक चल रहा है। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर पर 12-12 लाख का जुर्माना भी लगाया गया। करोड़ों रुपए कमाने वाले खिलाड़ी के लिए 12 लाख क्या होता है? किसी भी परिस्थिति में जुर्माना फ्रेंचाइजी की ओर से ही दिया जाता है।

बेंगलुरु ने 2 घंटे में 20 ओवर फेंके

शनिवार को हुए पहले मैच में बेंगलुरु ने 20 ओवर फेंकने के लिए लगभग दो घंटे लिए। गर्मी और एनर्जी बचाने के लिए कुछ छूट दी जा सकती है, लेकिन 20 ओवर के लिए दो घंटे देना स्वीकार नहीं है। अंपायर अधिकतर भारतीय हैं। वे खौफ में दिखाई देते हैं और मैदान पर नियम लागू नहीं करा पाते हैं। खिलाड़ी गलत तरीके से वॉटर ब्रेक लेते हैं, इस वजह से और देरी होती है। अगर आप गेंद खोने की बात को मान भी लें तो एक टी20 मैच के लिए 4 घंटे उचित नहीं हैं। यह एक तरह का अपराध है। ऐसे में आईपीएल और बीसीसीआई को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि जो समय पर ओवर का कोटा पूरा नहीं करेगा, उस पर 1999 वाले मॉडल को अपनाया जाए।

5 ओवर कम फेंकने पर 4 ओवर कम खेलने को मिले

उदाहरण के तौर पर एक टीम पूरे समय में सिर्फ 15 ओवर ही फेंक पाती है तो उन्हें बल्लेबाजी के दौरान सिर्फ 16 ओवर दिए जाएं। इससे वे सही रास्ते पर आएंगे। कल्पना कीजिए कोई टीम 20 ओवर फेंकने के लिए दो घंटे का समय लेती है और 230 रन देती है। उसे लक्ष्य का पीछा करने के लिए सिर्फ 15 ओवर मिलते हैं। इसी तरह से वे सीखेंगे। जिस लीग में बहुत सारे पैसे दांव पर लगे हों। ऐसे में कम ओवर खेलकर हार मिलने पर ही टीमों में सुधार लाया जा सकता है। तब तक बीसीसीआई और टेलीविजन मजे करते रहेंगे क्योंकि इससे दोनों को फायदा होगा। एक के खाते में पैसे जाएंगे और दूसरा टीवी पर अधिक समय मैच दिखाकर पैसे कमाएगा। और फैंस का क्या? खैर इससे हमें और आपको कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हम इसे गैर जिम्मेदाराना कहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती