Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल : हनीट्रैप करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, प्यार में फंसाकर वसूलते थे पैसे

एक गिरोह लंबे समय से सक्रिय था जिसका पर्दाफाश करते हुए हिमाचल के कुल्लू जिले की भुंतर तहसील के तहत पुलिस ने किया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Dec 2020 6:38:45

हिमाचल : हनीट्रैप करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, प्यार में फंसाकर वसूलते थे पैसे

कई बार हनीट्रैप के मामले सामने आते हैं जहां प्यार में फंसाकर लोगों को लूटा जाता हैं। ऐसा ही एक गिरोह लंबे समय से सक्रिय था जिसका पर्दाफाश करते हुए हिमाचल के कुल्लू जिले की भुंतर तहसील के तहत पुलिस ने किया हैं। प्यार के झांसे में फंसाकर उससे मोटी रकम वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। कुल्लू में पिछले कई वर्षों से यह गिरोह लोगों को हनीट्रैप करने में सक्रिय था। इस गिरोह मे पांच पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने गिरोह में एक महिला समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह की महिला सदस्य लोगों को अपने झांसे मे फंसाकर उन्हें किसी तरह अपने घर में अकेले रहकर आमंत्रित करती थी। इसके कुछ समय के बाद वहां गिरोह के अन्य सदस्य पहुंच जाते थे।
जो खुद को महिला का पति, भाई, रिशेतदार बताते थे। इसके बाद व्यक्ति पर वे पुलिस केस बनाने व जान से मारने की धमकिया देते थे। अपने आपको 5-7 व्यक्तियों से घिरा एक व्यक्ति अपनी जान और इज्जत बचाने के लिए मुंह मांगी रकम देता था। गिरोह द्वार फंसाए गए एक व्यक्ति की पत्नी ने हिम्मत करके इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेंद्र कुमार उर्फ सिकंदर 36, पुत्र होतम राम, भुन्तर, कुल्लू, आशू कुमार 20 पुत्र काला राम, निवासी मौहल, कुल्लू, अजय कुमार 25 पुत्र सुख राम निवासी शमशी, कुल्लू, मोहित कुमार 23 पुत्र स्वं देवी राम और प्रदीप कुमार 24 पुत्र दलिप कुमार निवासी मौहल, कुल्लू और एक 37 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के सदस्यों के खिलाफ पांच मामले, लड़ाई, मारपीट व रास्ता रोकने आदि के पहले भी दर्ज हैं। आरोपियों से शिकायतकर्ता के 40 हजार में दस हजार और मोबाइल की रिकवरी हुई है। उन्होंने कहा कि गिरोह की महिला सदस्य जमीन बेचने, जमीन दिखाने के लिए घर बुलाने, फेसबुक पर दोस्ती करके फोन नंबर लेने, जरुरी काम के लिए घर लेने आने के लिए फंसाने, महिला संबंधी झूठे केस में फंसाने और प्यार भरी बातों में फंसाकर ग्राहक को घर बुलाती थी। आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई दो गाड़ियों को भी पुलिस ने कब्जे पुलिस में लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका