न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब एक मिस कॉल के जरिए तुरंत पता करे आपके PF अकाउंट में कितना जमा है पैसा

सरकार ने प्रोविडेंट फंड से पैसा निकालने और कितनी राशी जमा है इस बात की जानकारी के लिए नियमों को बेहद आसान कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Mar 2019 8:56:47

अब एक मिस कॉल के जरिए तुरंत पता करे आपके PF अकाउंट में कितना जमा है पैसा

कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) योजना कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की प्रमुख योजना है जिसे कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 के तहत कवर किया जाता है। ईपीएफओ या कर्मचारी भविष्य निधि में व्यक्ति के वेतन का कुछ हिस्सा योगदान के रूप में जमा होता है। एक कंपनी में जब कम से कम 20 लोग काम कर रहे हैं तो उस कंपनी को EPFO बैलेंस काटना जरूरी होता है। एक कर्मचारी ईपीएफ के लिए अपने वेतन का 12 फीसद योगदान देता है, जबकि एक नियोक्ता अन्य 12 फीसद का भुगतान करता है। 12 फीसदी का 8.33% राशि ईपीएफ किटी में जाती है। वहीं, 3.67 फीसदी हिस्सा ईपीएफ में जमा होता है। एक कर्मचारी जो अपने ईपीएफ खाते में योगदान दे रहा है, ईपीएफओ उसे 'सदस्य' मानता है। ईपीएफ नियमों के अनुसार, कोई भी सदस्य या कर्मचारी जिसका मासिक वेतन 15,000 रुपये से कम है, वह ईपीएफ योजना का सदस्य है और ईपीएफओ के दायरे में आता है। अधिक वेतन वाले सदस्य भी इस योजना में शामिल हो सकते हैं।

सरकार ने प्रोविडेंट फंड से पैसा निकालने और कितनी राशी जमा है इस बात की जानकारी के लिए नियमों को बेहद आसान कर दिया है। अब आप घर बैठे इसकी जानकारी ले सकते है। ज्यादातर कर्मचारी रिटायर होने के बाद या एक संस्थान से दूसरे संस्थान में जाने के बाद पीएफ का पैसा निकालते हैं। ऐसा भी होता है कि नौकरी तो आप बदल लेते हैं, लेकिन उसी पीएफ अकाउंट को जारी रखते हैं। ऐसे में आपके मन में सवाल उठता है कि पीएफ के तौर पर कितनी राशि जमा हुई है। पीएफ की राशि जानने के कई आसान तरीके हैं। इनमें सबसे आसान है मिस कॉल कर जानना। वेबसाइट ज़ीबिज़ ने इसको लेकर एक रिपोर्ट तैयार की है।

ऐसे चेक करें ईपीएफ बैलेंस और पासबुक ऑनलाइन

- ईपीएफओ ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ईपीएफ बैलेंस चेक करने की सुविधा दी है। ई पासबुक का लिंक आपको वेबसाइट के ऊपरी दाएं हिस्से में मिल जाएगा।
- इसके बाद व्यक्ति को यूएएन नंबर और उसका पासवर्ड डालना होगा।
- वेबसाइट पर यूएएन नंबर और पासवर्ड डालने के बाद आपको व्यू पासबुक बटन पर क्लिक करना होगा और वहां आपको बैलेंस पता चल जाएगा।

ऐप के जरिए घर बैठे करे बैलेंस चेक

इसके अलावा पीएफ बैलेंस का पता ईपीएफओ की ऐप से भी लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मेंबर पर क्लिक करें और उसके बाद यूएएन नंबर और पासवर्ड डालें।

मिस कॉल से पता करें पीएफ बैलेंस (PPF Balance)

अपना पीएफ बैलेंस के बारे में जानना है तो वह एक मिस कॉल कर के भी पता कर सकता है। ईपीएफओ ने बताया है कि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस कॉल करनी होगी। इसके बाद मैसेज के जरिए पता चल जाएगा कि आपके अकाउंट में कितना पीएफ का बैलेंस है।

मिस्‍ड कॉल के तुरंत बाद ही एक मैसेज भी आपको मिलता है। यह मैसेज AM-EPFOHO की ओर से आता है। EPFO के द्वारा यह मैसेज भेजा जाता है। इस मैसेज में आपके अकाउंट की सारी जानकारी रहती है साथ ही कुछ और डिटेल जैसे कि: मेंबर आइडी, पीएफ नम्‍बर, नाम, जन्‍मतिथि, ईपीएफ बैलेंस, अंतिम योगदान। अगर आपकी कंपनी कोई प्राइवेट ट्रस्‍ट है तो आपको बैलेंस डिटेल नहीं मिलेगा। आपको अपनी कंपनी से इसके लिए संपर्क करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी