न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : बढ़ सकती हैं दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, अब कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल होकर बाहर

बीते मैच में दिल्ली को राजस्थान पर जीत जरूर मिली लेकिन मैच के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए, जिसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर भी जाना पड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Oct 2020 9:55:07

IPL 2020 : बढ़ सकती हैं दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, अब कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल होकर बाहर

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल के 13वें सीजन का सफ़र अभी तक अच्छा रहा हैं जिसमें 8 में से 6 मैच जीतकर दिल्ली 12 पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं। लेकिन इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स में चोटिल होने का क्रम भी जारी हैं जो उनके लिए मुश्किलें बढ़ा सकता हैं। बीते मैच में दिल्ली को राजस्थान पर जीत जरूर मिली लेकिन मैच के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए, जिसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर भी जाना पड़ा। दरअसल, 5वें ओवर में फील्डिंग के दौरान आखिरी गेंद पर स्टोक्स के चौके को रोकने की कोशिश में कप्तान श्रेयस अय्यर गिर पड़े। इस दौरान श्रेयस ने चौका रोक लिया लेकिन उन्हें इंजरी की वजह से बाहर जाना पड़ा। माना जा रहा है कि श्रेयस की चोट अगर जल्द सही न हुई तो दिल्ली कैपिटल्स के लिए आगे का सफर मुश्किलों से भरा हो सकता है।

इन सबके बीच यह जानना भी अहम है कि आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं। इसमें गेंदबाज अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा के साथ-साथ टीम के अहम बल्लेबाज ऋषभ पंत भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि ऋषभ पंत को चोट गहरी है।

आईपीएल के 13वें सीजन के 30वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 13 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली के 12 अंक हो गए हैं। यही नहीं, अब दिल्ली की टीम मुंबई को पछाड़कर पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। मैच में दिल्ली ने 7 विकेट पर 161 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान की टीम 8 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। दो मैचों में धांसू बैटिंग करते हुए टीम को जीत दिलाने वाले राहुल तेवतिया भी कमाल नहीं कर सके और 18 गेदों में 14 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए आखिरी ओवर डालने वाले तुषार देशपांडे और नॉर्त्जे ने दो-दो विकेट झटके, जबकि राजस्थान के लिए सबसे अधिक स्टोक्स ने 41 रन बनाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती