न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई के जिस अस्पताल में आग लगी वह दो सप्ताह पहले फायर सेफ्टी टेस्ट में हुआ था फेल, 8 लोगों की हुई मौत

वहीं एक अधिकारी ने एक मीडिया ग्रुप को बताया कि दो सप्ताह पहले ही अस्पताल फायर सेफ्टी टेस्ट में फेल हो गया था। अस्पताल के फायर सेफ्टी ऑडिट की दोबारा से जांच की जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Dec 2018 12:46:29

मुंबई के जिस अस्पताल में आग लगी वह दो सप्ताह पहले फायर सेफ्टी टेस्ट में हुआ था फेल, 8 लोगों की हुई मौत

मुंबई के अंधेरी में स्थित ईएसआईसी (ESIC) कामगार अस्‍पताल में सोमवार रात को लगी आग से 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में छह महीने का बच्चा भी है। वहीं, हादसे में 147 लोग झुलस गए हैं। घायलों में ज्यादातर मरीज और कर्मचारी हैं। उन्हें मुंबई के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में तीन की मौत सेवन हिल्स अस्पताल में हुई, तो वहीं दो की मौत कॉपर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। इस हादसे में एक दो महीने के बच्चे की भी मौत हो गई। आग से जख्मी हुए कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। एक महिला की मौत बचाव कार्य के दौरान क्रेन से गिरने से हो गई, जबकि ज्यादात्तर की मौत दम घुटने से हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि अंधेरी के मारोल में स्थित ईएसआईसी कामगर अस्पताल में आग लगने की सूचना सोमवार शाम करीब चार बजे मिली थी।

वहीं एक अधिकारी ने एक मीडिया ग्रुप को बताया कि दो सप्ताह पहले ही अस्पताल फायर सेफ्टी टेस्ट में फेल हो गया था। अस्पताल के फायर सेफ्टी ऑडिट की दोबारा से जांच की जाएगी। आग की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन विभाग ने दस गाड़ियां मौके पर भेजकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसके अलावा वहां एंबुलेंस भी मौजूद थीं। अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोगों के अभी भी फंसे होने का अंदेशा है। राहत और बचाव अभियान जारी है। आग शाम करीब सवा चार बजे लगी। आग लगने का कारण शॉट सर्किट हो सकता है। यह आग एमआईडीसी इलाके स्थित पांच मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर लगी। यह इलाका उत्तरी-पश्चिमी उपनगर का औद्योगिक केंद्र है। केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मुंबई के ईएसआईसी अस्पताल में भारी आगजनी में मारे गये लोगों के परिवार वालों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को एक-एक लाख रुपया देने की घोषणा की गई है। यह जानकारी श्रम मंत्रालय ने अपने एक बयान के जरिए दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी