न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस पर शशि थरूर ने लिखी कविता, बोले - डर खा रहा है...

भारत में कोरोना से बढ़ते मामलों के बीच केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कोरोना वायरस (Coronavirus) पर 8 लाइन की एक कविता लिखी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Mar 2020 9:28:16

कोरोना वायरस पर शशि थरूर ने लिखी कविता, बोले - डर खा रहा है...

चीन में करीब तीन महीने पहले दस्तक देने के बाद अब वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुका कोरोना वायरस संक्रमण 5,040 लोगों की जान ले चुका है और दुनिया भर में 1,34,300 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। कोरोना के भारत में बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कोरोना के 7 मरीज ठीक हो गए हैं। इसके अलावा केरल में पहले ही 3 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इस तरह अब तक देश में कुल 82 कोरोना के मामले सामने आए जिनमें से 10 ठीक हो चुके हैं। इसका मतलब है कि अभी 70 मरीजों का इलाज चल रहा है क्योंकि दो मरीजों को मौत हो चुकी है।

भारत में कोरोना से बढ़ते मामलों के बीच केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कोरोना वायरस (Coronavirus) पर 8 लाइन की एक कविता लिखी है। आश्चर्य की बात यह है कि उन्होंने यह कविता हिंदी में लिखी है, जबकि उन्हें अंग्रेजी का अच्छा जानकार माना जाता है। शशि थरूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शुक्रवार देर रात इस कविता को ट्वीट किया है।

उन्होंने लिखा है-
‘Corona Corona का डर खा रहा है,
ये लफ्ज़ अब हमारा भी सर खा रहा है।
किसी चीनी ने खाया है गलती से कुछ,
वो कुछ अब, नारी और नर खा रहा है।
घरेलू से नुस्खे बताते हैं सब,किस-किस की मानें, बता मेरे रब?
भगाना है गर हमको दानव घिनोना।
भाई मेरे... हाथ साबुन से धोना’।

अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस को दिखाया ठेंगा

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने देसी अंदाज में कविता के जरिए इससे बचने का उपाय बताया है अमिताभ ने अपनी कविता में कहा, 'बहुतेरे इलाज बतावैं, जन जनमानस सब। केकर सुनैं केकर नाहीं कौन बाताई ई सब। क्येऊ कहेस कलौंजी पीसौ, केऊ आंवला रस। केऊ कहेस घर मां बैठओ हिलो न टस से मस। ईर कहिन औ बीर कहिन कि अइसा कुछ भी करौ ना। बिन साबुन के हाथ धोइ के, केऊ के भैया छुअव ना। हम कहा चलौ हमहू कर देत हैं जैसन बोलैं सब। आवै देव कोरोना फिरौना ठेंगवा देखाउब तब।'

thiruvananthapuram,congress,shashi tharoor,coronavirus,cornavirus news,amitabh bachchan,news

इटली में 17,660 लोग संक्रमित, 24 घंटों में 250 मौतें

चीन के बाद जिस देश ने कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी का सबसे ज्यादा प्रभाव अब तक झेला है, वो है इटली। इटली में इस वायरस के संक्रमण से शुक्रवार को 250 लोगों की मौत हो गई। अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में इससे एक दिन में होने वाली मौतों की यह सर्वाधिक संख्या है। पिछले 24 घंटों में 250 मौतें दर्ज की गई हैं, जिससे मृतकों की कुल संख्या 1,266 हो गई। साथ ही, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 17,660 हो गई है।

अमेरिका में आपातकाल की घोषणा

अमेरिका (USA) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने अमेरिका में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की, इससे कोरोना वायरस से निपटने के लिए संघीय कोष से सरकार को 50 अरब डॉलर की मदद राशि मिलेगी। प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस के लॉन में डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा, 'संघीय सरकार की पूर्ण शक्ति का उपयोग करने के लिए मैं आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय आपातकाल का ऐलान करता हूं।' उन्होंने अमेरिका के सभी राज्यों से आपात ऑपरेशन केन्द्र बनाने का आदेश दे दिया है।

शुक्रवार तक आए आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में अब तक कोरोना वायरस (Coronavirus) के तकरीबन 1600 मामले सामने आए हैं और अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। एक ताजा रिसर्च रिपोर्ट ने अमेरिका में खौफ की स्थिति को और भयावह बना दिया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की 70% आबादी कोरोना वायरस की चपेट में आ जाएगी और इस महामारी का अमेरिका पर बुरा असर पड़ेगा। हालांकि वहां सरकार जिस तेजी से कदम उठा रही है, उससे ऐसा होने की उम्मीद कम ही लगती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका