न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शशि थरूर ने कहा ‘हिंदू पाकिस्तान’ तो कांग्रेस ने दी नसीहत- 'संयम बरतें, लोकतंत्र नहीं है कमजोर'

शशि थरूर के 'हिंदू पाकिस्तान' विवादित बयान से कांग्रेस ने किनारा करते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र और इसके मूल्य इतने मजबूत हैं कि भारत कभी पाकिस्तान बनने की स्थिति में नहीं जा सकता

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jul 2018 7:01:37

शशि थरूर ने कहा ‘हिंदू पाकिस्तान’ तो कांग्रेस ने दी नसीहत- 'संयम बरतें, लोकतंत्र नहीं है कमजोर'

शशि थरूर के 'हिंदू पाकिस्तान' विवादित बयान से कांग्रेस ने किनारा करते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र और इसके मूल्य इतने मजबूत हैं कि भारत कभी पाकिस्तान बनने की स्थिति में नहीं जा सकता। थरूर के बयान पर भाजपा के हमले के बाद खुद कांग्रेस ने उन्हें संयम बरतने की नसीहत दी है। कांग्रेस ने शशि थरूर को ऐसे बयान देने से बचने के लिए कहा है। पार्टी ने अपने नेताओं को यह नसीहत भी दी कि बीजेपी की घृणा का जवाब देते समय वे पूरी सावधानी बरतें। उधर, थरूर के इस बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है।

बता दें कि थरूर ने अपने एक बयान में कहा था कि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत से भारत ‘हिंदू पाकिस्तान’ बन जाएगा। थरूर ने तिरुवनंतपुरम में ये विवादित बयान देते हुए कहा था कि भाजपा की जीत से देश पाकिस्तान बनने की राह पर अग्रसर होगा जहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का कोई सम्मान नहीं किया जाएगा। इससे पहले भाजपा ने बुधवार को थरूर के बयान की आलोचना की थी और माफी मांगने को कहा था।

कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने कहा कि भारत का लोकतंत्र इतना मजबूत है कि सरकारें आती-जाती रहें, लेकिन यह देश कभी पाकिस्तान नहीं बन सकता। भारत एक बहुभाषी और बहुधर्मी देश है। उन्होंने कहा, ‘मैं कांग्रेस के हर नेता और कार्यकर्ता से आग्रह करूंगा कि वे इस बात का ध्यान रखें कि किस तरह के बयान देने हैं।’

शेरगिल ने कहा कि चाहे बीजेपी अपने नेताओं के विवादित बयानों पर चुप्पी साध ले, चाहे बीजेपी आईएसआई को भारत बुलाए, चाहे बीजेपी जम्मू-कश्मीर के चुनाव के लिए पाकिस्तान का शुक्रिया अदा करे, चाहे बीजेपी के मंत्री अपराधियों को हार पहनाकर इस देश के संविधान को हरा दें, लेकिन हमें बोलने में सावधानी बरतनी चाहिए।

कांग्रेस ने जहां थरूर के बयान से किनारा कर लिया है तो वहीं भाजपा ने एक बार फिर थरूर के बयान को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस भारत के संविधान पर हमला कर रही है। कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। राहुल गांधी इसका जवाब दें। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण के बिना कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। राहुल गांधी हिंदुओं से नफरत करते हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता अपनी तुच्छ राजनीति के लिए भारत को नीचा दिखाने का काम करते हैं। मोदी जी और भाजपा से नफरत करते-करते कांग्रेस पार्टी लक्ष्मण रेखा लांघ गई है और हिन्दुस्तान और हिन्दुस्तान के लोकतंत्र के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है। 'हिन्दू पाकिस्तान' शब्द का प्रयोग करके कांग्रेस पार्टी ने हिन्दुस्तान के लोकतंत्र और देश के हिंदुओं पर प्रहार किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद