न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राम मंदिर पर शशि थरूर के बयान ने मचाया हंगामा, बीजेपी ने कहा - कांग्रेस हिंदू-विरोधी हैं

बीजेपी ने थरूर के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कांग्रेस व उसके अध्यक्ष राहुल गांधी को 'हिंदू विरोधी' बताया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Oct 2018 10:37:14

राम मंदिर पर शशि थरूर के बयान ने मचाया हंगामा, बीजेपी ने कहा - कांग्रेस हिंदू-विरोधी हैं

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने यह कहकर एक विवाद को हवा दे दी कि कोई भी अच्छा हिंदू यह नहीं चाहेगा कि किसी धार्मिक स्थल को गिराकर राम मंदिर बने। शशि थरूर ने ऐसा कह कर एक नए विवाद को जन्म दिया है। बीजेपी ने थरूर के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कांग्रेस व उसके अध्यक्ष राहुल गांधी को 'हिंदू विरोधी' बताया।
तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने चेन्नई में रविवार को एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा, 'ज्यादातर हिंदू मानते हैं कि अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है, लेकिन मेरा यह भी मानना है कि कोई अच्छा हिंदू ऐसी जगह पर राममंदिर का निर्माण नहीं चाहेगा जहां किसी और के पूजा स्थल को तोड़ा गया हो।'

भाजपा ने शशि थरूर के बयान को लेकर हमला बोला। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि उन लोगों ने राहुल गांधी का असली चेहरा 'बेनकाब' कर दिया है। संबित पात्रा ने कहा, 'ऐसे बयान पूरी तरह से कांग्रेस, राहुल गांधी को बेनकाब करते हैं। वे हिंदू-विरोधी हैं।'

वहीं, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ये उनके चुनाव के समय का हिंदुत्व होने का पोल खोलता है। उधर, थरूर ने जोर दिया कि उनका बयान व्यक्तिगत है। अपने बयान पर हंगामा खड़ा होने के बाद थरूर ने ट्वीट किया कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि एक कार्यक्रम में उनसे उनकी निजी राय के बारे में सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी के प्रवक्ता नहीं हैं और उनके बयान को पार्टी से नहीं जोड़ें। कांग्रेस ने थरूर के एक बयान से दूरी बनाते हुए कहा कि उन्होंने निजी हैसियत से बयान दिया है। पार्टी ने कहा कि राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मामले पर उसका यह रुख बरकरार है कि इसमें उच्चतम न्यायालय जो भी फैसला करता है, उसे सभी को मानना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
ट्रंप का बड़ा दावा- होर्मुज पर अमेरिका का लगभग पूरा नियंत्रण, ईरान की अर्थव्यवस्था चरमराई
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
नेहरू की मूर्ति हटने से भड़की कांग्रेस, अल्टीमेटम के बाद रातों-रात फिर स्थापित हुई प्रतिमा
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन