न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी का राहुल की झप्पी पर तंज, कहा- 'अविश्वास प्रस्ताव का कारण नहीं बता पाए तो गले पड़ गए'

उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर में शनिवार को किसान कल्याण रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि देश के कोने-कोने को मोदी पर विश्वास है, लेकिन कुछ दलों को विश्वास नहीं है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Jul 2018 3:12:39

PM मोदी का राहुल की झप्पी पर तंज, कहा- 'अविश्वास प्रस्ताव का कारण नहीं बता पाए तो गले पड़ गए'

उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर में शनिवार को किसान कल्याण रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि देश के कोने-कोने को मोदी पर विश्वास है, लेकिन कुछ दलों को विश्वास नहीं है। मोदी ने कहा, 'हमने उनके अविश्वास का बार-बार कारण पूछा है, लेकिन वो कारण नहीं बता पाए और गले पड़ गए।' मोदी बोले, वक्त बदल चुका है। देश बदल चुका है। देश के नौजवान का मिजाजा बदल चुका है। देश की बेटियां भी जाग चुकी हैं। लोकतंत्र के हर तंत्र को धमकाने की उनकी आदत, फॉर्मूला अब आगे काम नहीं आने वाला है। साइकिल हो या हाथी किसी को भी अब बना साथी, लेकिन आपके स्वांग को देश जान चुका है। हमारी सरकार न्यू इंडिया बनाने में जुटी हुई है, कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। कोई भी क्षेत्र हो दोगुनी गति से काम हो रहा है। शाहजहांपुर में भी इन योजनाओं से लाभ पहुंच रहा है। देश के 49 करोड़ परिवार को रौशन करने की हमारी योजना है। पीएम मोदी ने इस दौरान महागठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि जितने ज्यादा दल एक साथ मिलेंगे उतना ही दल-दल होगा और जितना ज्यादा दल-दल होगा, उतना ही कमल खिलेगा। विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज जो किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं उनके पास भी ये काम करने का मौका था लेकिन उनके पास किसानों के लिए कार्य करने की फुर्सत नहीं थी।

- पीएम मोदी ने कहा, हमनें देश के हर गांव हर घर तक बिजली पहुंचाने का काम किया है। 18000 गांवों तक जब बिजली पहुंची तो उन लोगों ने ये बोलना शुरू कर दिया कि गांव में बिजली गई, लेकिन घरों तक नहीं पहुंची है। ऐसे में हम उनसे पूछते हैं कि अगर घर तक बिजली नहीं पहुंची थी उसका जिम्मेदारी कौन है। 70 सालों तक उन लोगों ने राज किया, लेकिन बिजली गांव और घरों तक बिजली नहीं पहुंचा सके। हम जल्द ही सभी घरों तक बिजली पहुंचा कर रहेंगे। हमारी सरकार के आने के बाद लिए गए फैसलों से इस साल के अंत तक 160 करोड़ लीटर तक ऐथेनॉल का उत्पादन पहुंचेगा।

- किसान और गरीबों की सबसे बड़ी दुश्मन है बीमारी और बीमारी से बचने के लिए प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत एक परिवार को एक वर्ष में 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज कराने का प्रबंध हम करने जा रहे हैं। देश की 8 करोड़ दलित वंचित महिलाओं को गैस का कनेक्शन मुफ्त में दिया गया। गरीबों को उनकी अपनी छत देने का काम किया जा रहा है। जनधन, आधार और मोबाइल के जरिए लाखों करोड़ों रुपया अब सीधे लाभार्थियों तक पहुंचा है।

- हमारी सरकार इन बंद कारखानों को खोलने का फिर से काम कर रही है, साथ ही नीम से भी लोगों को कमाई हो रही है। नीम की फली का तेल निकाल कर यूरिया की नीम कोटिंग की जाती है। यूरिया की 100 फीसदी नीमकोटिंग कर दी गई, जिससे यूरिया अब सिर्फ खेतों के काम में ही उपयोग होती है। यूरिया की डिमांड पूरी करने के लिए विदेशों से यूरिया लाने की कवायद की गई। क्योंकि देश में जो भी कारखाने थे वो सरकार की उदासीनता की वजह से बंद हो गए।

- सिंचाई से जुड़ी परियोजना को दशकों तक पिछली सरकार ने लटकाये रखी। बाण सागर परियोजना भी 4 दशकों से लटकी हुई थी उसे हमनें पूरा किया। प्रदेश में योगी जी सरकार बनने के बाद बीते एक साल के दौरान काम की गति में दोगुनी तेजी आ गई। देश के हर किसान के पसीने का, श्रम का सम्मान हो, यही केंद्र की सरकार, उत्तर प्रदेश की सरकार की प्राथमिकता है। यही कारण है कि देश के गन्ना किसान परिवारों के हित में हाल में अनेक फैसले लिए गए हैं।

- मोदी बोले, गन्ने की पैदावार जब ज्यादा होती है तो किसानों का पैसा फंस जाता है। ऐसे में हमारी सरकार ने फैसला लिया है कि गन्ने से एथनॉल बनाने का काम किया जाएगा, इससे गाड़ी चलेगी। इसके लिए गन्ने से एथनॉल बनाने और उसे पेट्रोल में मिक्स करने का निर्णय लिया गया। इस बार एथेनॉल का उत्पादन 4 गुना तक बढ़ेगा। एथनॉल बनाने में कोई नई तकनीक नहीं है। पिछली सरकार की नीयत ठीक नहीं थी। पिछली सरकार विदेशों से पेट्रोल लाती रही और यहां देश में किसान परेशान होते रहे।

- पीएम ने कहा, चीनी के लिए एक न्यूनतम मूल्य तय किया गया, ताकि चीनी मिल वाले नुकसान का बहाना न बनाएं। मोदी ने कहा, पहले की सरकारों ने जो हजारों करोड़ का बकाया छोड़ रखा था उसको निश्चित समय सीमा में निपटाया गया है। इस बार जो गन्ना बोया है उसका प्रति कुंतल लागत है वो 155 है। लेकिन इस बार जो मूल्य तय किया गया है वो पौने दो गुना हो रहा है। सरकार ने 5 करोड़ गन्ना किसानों के लिए सरकार ने फैसला लिया। पुरानी सरकारों ने दशकों से जो व्यवस्था बना रखी थी, जो गठजोड़ बनाए थे उसे हम तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों का पुराना बकाया लगातार कम हो रहा है।

- पीएम मोदी ने कहा, इसी प्रकार का प्यार और उत्साह देश के कोने-कोने में देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों यूपी, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल में किसानों के बीच जाने का अवसर मिला। जहां भी गया, वहां किसानों ने जो आशीर्वाद दिया, उससे मैं अभिभूत हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत