न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहीन बाग फायरिंग: पुलिस के दावे पर 'आप' आगबबूला, कहा - बीजेपी की गंदी चाल

दिल्ली पुलिस ने कहा कि शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल पर गोलियां चलाने वाला कपिल बैंसला आम आदमी पार्टी (आप) का सदस्य है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Feb 2020 9:15:01

शाहीन बाग फायरिंग: पुलिस के दावे पर 'आप' आगबबूला, कहा - बीजेपी की गंदी चाल

दिल्ली पुलिस ने कहा कि शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल पर गोलियां चलाने वाला कपिल बैंसला आम आदमी पार्टी (आप) का सदस्य है। पुलिस के इस खुलासे के बाद आदमी पार्टी (आप) आगबबूला हो गई है और इस मामले को लेकर चुनाव आयोग जाने वाली है। आप ने इसे गंदी साजिश बताया है। आप ने आरोप लगाया है कि बीजेपी मुद्दों से लोगों को भटकाने के लिए सारी साजिश रच रही है। संजय सिंह ने कहा कि हम इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस के DCP, क्राइम ब्रांच से करेंगे। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर किसकी इजाजत से उन्होंने हमारी पार्टी का नाम लिया है और किस आधार पर। यह बीजेपी की गंदी चाल है। AAP ने कहा कि पहले हमें देखने दें कि फायरिंग करने वाला और उनके पिता हमारी पार्टी में हैं या पहले कभी थे या अब किसी और दल में तो नहीं हैं। उधर, बीजेपी का कहना है कि आप के खेल का भंडाफोड़ हो चुका है और 8 तारीख को दिल्ली की जनता इसका जवाब देगी।

वहीं अपराध शाखा के उपायुक्त राजेश देव का कहना है कि कपिल बैंसला और उसके पिता 2019 के प्रारंभ में आप में शामिल हुए थे। कपिल गुर्जर के चाचा फतेह सिंह ने कहा, ‘‘मुझे पता नहीं कि कहां से ये फोटो आ रहे हैं। मेरे भतीजे कपिल का किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है और न ही मेरे परिवार के किसी भी सदस्य का। मेरे भाई गजे सिंह (कपिल के पिता) ने 2008 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और वह हार गये थे। उसके बाद हमारे परिवार में किसी का भी किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध ही नहीं रहा।'' फतेह सिंह ने कहा कि कपिल का आप या किसी भी अन्य राजनीतिक दल से जुड़़ा कोई दोस्त नहीं है।

वहीं, जांच एजेंसी का कहना है कि बीएसपी से विधानसभा और नगर निगम का चुनाव लड़ चुके उसके पिता गजे सिंह और खुद कपिल करीब एक साल पहले ‘आप’ में शामिल हुए थे। मंगलवार को कपिल को कोर्ट में पेश कर उसकी दो दिन की पुलिस रिमांड बढ़वाई गई है, ताकि सारे मामले का खुलासा किया जा सके।

aam aadmi party,dcp rajesh deo,bjp,shaheen bagh shooter,prakash javadekar,kapil gurjar,delhi election news,news

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग में हवाई फायरिंग करने वाले कपिल बैंसला को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया है। क्राइम ब्रांच का दावा है कि कपिल और उसके पिता गजे सिंह करीब एक साल पहले AAP में शामिल हो चुके हैं। पुलिस ने कपिल की कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं जिसमें वह कथित तौर पर AAP नेताओं के साथ दिख रहा है। इस दावे पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि AAP बेनकाब हो चुकी है। देश चुनाव से बड़ा है और इसकी सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को देश कभी माफ नहीं करेगा।

संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल बैंसला के साथ अपनी तस्वीरों पर पलटवार करते हुए कई मामलों में दोषियों की BJP नेताओं के साथ तस्वीरें जारी कीं। उन्होंने कहा कि आसाराम बापू एक तस्वीर में पीएम मोदी के साथ दिख रहे हैं, तो क्या इसका ये मतलब होगा कि आसाराम के सभी गुनाहों के लिए प्रधानमंत्री पर दोष मढ़ा जाए। एक तस्वीर में मनोहर लाल खट्टर राम रहीम के साथ दिख रहे हैं, तो क्या खट्टर पर राम रहीम के सभी अपराधों के लिए आरोप मढ़ना चाहिए।

संजय सिंह ने कहा कि पहले हमें इस बारे में जांच करनी होगी कि आरोपी और उसके पिता AAP के सदस्य हैं कि नहीं या फिर वो थे और फिर बाद में उन्होंने कोई दूसरी पार्टी जॉइन कर ली। मुझे अभी इस बारे में कुछ नहीं पता है, हमें पहले इसके बारे में पता करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BNS की धाराओं में 5 साल तक की सजा का प्रावधान
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BNS की धाराओं में 5 साल तक की सजा का प्रावधान
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
आतिशी ने सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘यह इमरजेंसी से भी बदतर’
आतिशी ने सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘यह इमरजेंसी से भी बदतर’
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन