न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पांच लड़कों ने किया एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कारवाई

एक मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सामने आया जहां पांच लड़कों ने एक नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Sep 2020 9:16:47

पांच लड़कों ने किया एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कारवाई

कई रिपोर्ट में दुष्कर्म को लेकर डराने वाले आंकड़े सामने आते हैं जिसके अनुसार दुष्कर्म के कई मामले पुलिस के सामने आते ही नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सामने आया जहां पांच लड़कों ने एक नाबालिक से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही हैं और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में कारवाई की गई। इस घटना को फेफना थाना क्षेत्र के थम्हनपुरा-इंदरपुर मार्ग पर बांध के पास झाड़ियों में अंजाम दिया गया।

मामले का वीडियो बनाकर उस वीडियो को गांव के किसी व्यक्ति ने फेसबुक पोस्ट पर वायरल किया और कुछ ही देर बाद पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। लेकिन तब तक आईपीएस अमिताभ ठाकुर के किसी मित्र ने उस पोस्ट को देखने के बाद स्क्रीन शॉट ले लिया और उन्हें भेजा।

अमिताभ ठाकुर ने स्क्रीन शॉट के पोस्ट डाली तो एडीजी जोन वाराणसी ने उसका संज्ञान लेकर एसपी बलिया को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और देर रात फेफना थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में इंदरपुर गांव के दो युवकों को उठाया भी गया है, लेकिन पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

इस बीच जिले में भी वारदात का वीडियो वाट्सएप पर वायरल होने लगा। वीडियो में लड़की दरिंदों से छोड़ने की गुहार लगाते हुए देखी व सुनी जा रही है। मामले में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि वायरल वीडियो के माध्यम से घटना की जानकारी हुई। इसे संज्ञान में लेते हुए फेफना थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिन आरोपियों के नाम सामने आए हैं उनकी तलाश की जा रही है। पीड़ित लड़की का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार

चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल