न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : एक बार फिर हुआ इंसानियत का खून, दुष्कर्म के चलते 5 साल की बच्ची अस्पताल में भर्ती

एक शर्मनाक हादसा हुआ राजस्थान के बारां जिले में जहां एक 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 13 Aug 2020 11:03:22

राजस्थान : एक बार फिर हुआ इंसानियत का खून, दुष्कर्म के चलते 5 साल की बच्ची अस्पताल में भर्ती

देखा जा रहा हैं कि समय के साथ लोगों की बिगडती मानसिकता के चलते इंसानियत का खून होने लगा हैं और अपराधियों की तादाद बढ़ने लगी हैं। ऐसा ही एक शर्मनाक हादसा हुआ राजस्थान के बारां जिले में जहां एक 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ जिसके चलते उसे नाजुक अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना मंगलवार को शाहाबाद क्षेत्र में हुई। इसमें अपराधी एक 19 वर्षीय युवक हैं।

शाहाबाद क्षेत्राधिकारी कजोड़मल के अनुसार दुष्कर्म किए जाने के बाद बच्ची के शरीर से भारी मात्रा के खून बह रहा था और उसे मंगलवार की रात बारां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने कहा कि बाद में बच्ची को कोटा स्थित जेके लोन अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बुधवार दोपहर को बच्ची की एक सर्जरी की गई, दो और सर्जरी की जाएगी। शाहाबाद के थाना प्रभारी हरि प्रसाद राणा ने कहा कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि बच्ची आदिवासी समुदाय की है और वह मंगलवार को सुबह पांच बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, उसी वक्त नशे में धुत आरोपी ने उस पर हमला किया।

राणा ने कहा कि आरोपी भी उसी समुदाय का है। उन्होंने कहा कि आरोपी कथित तौर पर बच्ची को ‘माबारी केंद्र’ के भीतर ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर आई तब उसके परिवार वालों ने मंगलवार की रात पुलिस थाने में संदिग्ध के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। राणा ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत