न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुष्कर्म के आरोपी के साथ ही करा दिया दस साल की बालिका का विवाह, ससुर ने भी किया शर्मसार, तीन तलाक देकर भेजा मायके

दस साल की बालिका के साथ उसी की बहिन के देवर ने दुष्कर्म किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Aug 2020 5:41:34

दुष्कर्म के आरोपी के साथ ही करा दिया दस साल की बालिका का विवाह, ससुर ने भी किया शर्मसार, तीन तलाक देकर भेजा मायके

दुष्कर्म के बढ़ते मामलों ने आमजन की चिंता बढ़ाई हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि दुष्कर्म के कई मामले तो ऐसे हैं जो सामने ही नहीं आते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में जहां दस साल की बालिका के साथ उसी की बहिन के देवर ने दुष्कर्म किया और इस पर बिना किसी कारवाई के परिजनों ने ही उस बालिका का निकाह दुष्कर्मी के साथ करवा दिया। आरोप है कि ससुराल में ससुर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। सात माह बाद तीन तलाक देकर उसके मायके भेज दिया गया। तलाक मिलने के बाद बालिका ने चाइल्ड लाइन को शिकायत की। शुक्रवार को चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम बुढ़ाना कोतवाली पहुंची और इंस्पेक्टर से आरोपियों के खिलाफ केस कराने की मांग की।

बालिका बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी पूनम सिंह ने बताया कि बालिका के पिता नहीं है। फरवरी माह में उसका निकाह दुष्कर्म के आरोपी शामली के गांव चंदनपुरी निवासी उसकी बड़ी बहन के देवर के साथ करा दिया था। बालिका का कहना है कि उसके साथ सास की रजामंदी से वृद्ध ससुर ने भी दुष्कर्म किया। बड़ी बहन विरोध करती, तो दिनभर दोनों बहनों को एक कमरे में बंद कर रखा जाने लगा। पूनम सिंह ने बताया कि चार अगस्त को कथित शौहर व ससुर बच्ची को लेकर उसके घर पहुंचे, कुछ लोगों के सामने बालिका को तलाक देकर वहीं छोड़कर चले गए।

चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी ने बताया कि उन्होंने बच्ची व उसके परिजनों से पूछताछ कर ली है। सोमवार को सक्षम अधिकारी के समक्ष बयान कराकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। इंस्पेक्टर बुढ़ाना केपी सिंह का कहना है कि बच्ची व उसके परिजन सोमवार को आएंगे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, PM मोदी से मुलाकात में सुखोई-57 और क्रूड ऑयल पर होगी बात

वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल

नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...

जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...

AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज

‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई

देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...

सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा

बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां

फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम