Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा : पुलिस ने किया बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, मिली 10 लाख की 25 बाइक

कोटा में लगातार बाइक चोरी होने की शिकायतें आ रही थी जिसपर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कारवाई की और शिकंजा कसते हुए बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़ किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Dec 2020 5:50:52

कोटा : पुलिस ने किया बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, मिली 10 लाख की 25 बाइक

कोटा में लगातार बाइक चोरी होने की शिकायतें आ रही थी जिसपर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कारवाई की और शिकंजा कसते हुए बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनसे 10 लाख की 25 बाइक बरामद की हैं। आरोपी बड़े शातिर अंदाज से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। वे मास्क व हेलमेट पहनकर रैकी करते थे। फिर मौका मिलते बाइक लेकर फरार हो जाते थे। ये आरोपी चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में थे। उससे पहले ही पुलिस ने इनको दबोच लिया।

आरोपी चोरी की बाइक को गांव सुकेत में खेत में बने कमरों में भूसे में छुपा कर खड़ी कर देते थे। कुछ समय बाद ही मौका पाकर सस्ते दामों में नीलामी से लाना बता कर बेच देते थे। पुलिस ने खुशराज (19), नरेंद्र नागर (35) और मोहनलाल (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहन के खिलाफ पहले भी 4 केस दर्ज हैं। नरेंद्र नागर, बाइक चोरी के 11 मामलों में आरोपी है।
सिटी एसपी डॉ. विकास पाठक ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुमानपुरा थाना क्षेत्र के छावनी रामचंद्र पुलिया पर नाकाबंदी कराई थी। थेगड़ा की तरफ से एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखे। पुलिस को देख कर उन्होंने बाइक को वापस घुमा लिया। बाइक में आगे की नंबर प्लेट नहीं होने से उनपर पर शक हुआ। पीछा कर आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ की। आरोपी के पास बाइक के कागजात नहीं थे। चैक करने पर बाइक चोरी की निकली। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात करना कबूल लिया। आरोपी शातिर वाहन चोर हैं। इन्होंने शहर के गुमानपुरा, विज्ञान नगर, महावीर नगर, दादाबाड़ी, नयापुरा, रामपुरा कोतवाली, भीमगंजमंडी, आरकेपुरम थाना सहित अन्य क्षेत्रों से 25 बाइक चोरी करना स्वीकार किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, अक्टूबर में बढ़कर 12.29% पर पहुंची दर
थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, अक्टूबर में बढ़कर 12.29% पर पहुंची दर
रेड बुल को FSSAI का नोटिस, 7 दिन में बताना होगा इसे एनर्जी ड्रिंक क्यों कहा जाए
रेड बुल को FSSAI का नोटिस, 7 दिन में बताना होगा इसे एनर्जी ड्रिंक क्यों कहा जाए
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology