न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

13 फरवरी से लगाई जाएगी स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज; पिछले 24 घंटे में मिले 11,924 संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 56 लाख 36 हजार से ज्यादा फ्रंट लाइन वर्कर्स और हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Feb 2021 11:01:52

13 फरवरी से लगाई जाएगी स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज; पिछले 24 घंटे में मिले 11,924 संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 56 लाख 36 हजार से ज्यादा फ्रंट लाइन वर्कर्स और हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 28 लोग ऐसे थे, जिन्हें वैक्सीनेशन के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, 56,36,868 लाभार्थियों को अब तक टीका लगाया जा चुका है। इसमें से 52,66,175 स्वास्थ्यकर्मी और 3,70,693 फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हैं। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 13 फरवरी से स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना टीके की दूसरी डोज देनी शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से टीकाकरण अभियान में तेजी लाने को कहा गया है। 20 फरवरी तक स्वास्थ्यकर्मियों और 6 मार्च तक फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की पहली डोज देने का काम पूरा कर लेने को कहा गया है। 13 फरवरी से टीके की दूसरी डोज देने का काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि को-विन एप पर पंजीकृत 54.7% स्वास्थ्यकर्मियों को अब तक वैक्सीन लगाई जा चुकी है। मंत्रालय के मुताबिक, 13 राज्य और केंद्र शासित राज्य ऐसे हैं जहां के 60% से ज्यादा हेल्थकेयर वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा बिहार में 76.6% और मध्य प्रदेश में 76.1% वैक्सीनेशन का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा त्रिपुरा, उत्तराखंड, मिजोरम, उत्तर प्रदेश, केरल, ओडिशा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार और छत्तीसगढ़ में 60% हेल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। राजधानी दिल्ली, पंजाब समेत 12 राज्य ऐसे हैं जहां, 40% से भी कम वैक्सीनेशन का काम हुआ है।

दरअसल, पहले और दूसरे खुराक की डोज के बीच कम से कम 28 दिन का अंतर होना चाहिए। देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए थे। फरवरी के पहले हफ्ते से फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की पहली खुराक दी जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अगनानी ने बताया कि शनिवार को 2.20 लाख लाभार्थियों को टीका लगाया गया। अभी तक गंभीर प्रतिकूल प्रभाव का कोई मामला नहीं सामने आया है। पिछले 24 घंटे के दौरान टीका लगाने के बाद न तो किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी है और न ही किसी की मौत ही हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से टीकाकरण में तेजी लाने को कहा है। इसके लिए राज्यों से टीका केंद्रों की संख्या बढ़ाने को कहा गया है। राजेश भूषण ने यह भी कहा कि ऑनलाइन प्लेटफार्म को-विन का दूसरा संस्करण जल्द ही जारी किया जाएगा।

शनिवार को 95 मरीजों की हुई मौत

देश में कोरोना केस के साथ अब संक्रमण से होने वाली मौतों में भी तेजी से गिरावट देखी गई है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन 100 से कम लोगों की जान गई। शुक्रवार को देश में 95 मरीजों की मौत हुई थी। शनिवार को यह घटकर 71 हो गई। इसके पहले 1 फरवरी को 94 मौतें दर्ज की गई थीं। संक्रमण के चलते अब तक देश में 1 लाख 55 हजार 28 लोग जान गंवा चुके हैं। शनिवार को देश में 11 हजार 924 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 11 हजार 596 लोग रिकवर हुए और 71 की मौत हो गई। अब तक 1 करोड़ 8 लाख 27 हजार 170 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 5 लाख 21 हजार 409 मरीज ऐसे हैं जो रिकवर हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 46 हजार 196 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर