न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वैक्‍सीन आने तक नहीं खुलेंगे स्‍कूल : मनीष सिसोदिया

डेप्‍युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि 'वैक्‍सीन मिलने तक स्‍कूल खुलना मुश्किल है।' सिसोदिया जो कह रहे हैं, उस रास्‍ते पर कई और राज्‍य भी जा सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 25 Nov 2020 3:10:55

कोरोना वैक्‍सीन आने तक नहीं खुलेंगे स्‍कूल : मनीष सिसोदिया

कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pendamic) के बीच पिछले कई महीनों से बंद स्कूलों को कुछ राज्‍यों में खोले गए। देशभर में 25 मार्च को राष्‍ट्रव्‍यापी लॉकडाउन के साथ ही स्‍कूल बंद कर दिए गए थे। करीब पांच महीने बाद सरकार ने 21 सितंबर से, अनलॉक के तहत कक्षा 9 से 12 के स्‍कूल खोलने की इजाजत दी। छोटी कक्षाओं के स्‍कूल खोलने की अनुमति महीना भर पहले मिली। लेकिन पहले तो बच्‍चे ही बेहद कम आए, जहां आए वहां पर टीचर्स और बच्‍चों में कोरोना के मामले सामने आने लगे। महाराष्‍ट्र जो कि कोरोना से सबसे ज्‍यादा प्रभावित राज्‍य हैं, वहां जब लंबे लॉकडाउन के बाद सोमवार (23 नवंबर) को 25 जिलों में स्‍कूल खुले तो केवल 5% अटेंडेंस रही। दिल्‍ली में कोरोना की तीसरी लहर से फिलहाल स्‍कूल खुलने की सारी संभावनाएं खत्‍म हो गई हैं। डेप्‍युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि 'वैक्‍सीन मिलने तक स्‍कूल खुलना मुश्किल है।' सिसोदिया जो कह रहे हैं, उस रास्‍ते पर कई और राज्‍य भी जा सकते हैं।

दिल्ली के डेप्‍युटी सीएम ने संभावना जताई है कि वैक्‍सीन आने तक स्‍कूल नहीं खोले जाएंगे। टाइम्‍स ऑफ इंडिया से बातचीत में सिसोदिया ने यह बात कही। दिल्‍ली इस वक्‍त कोरोना की तीसरी लहर से धीमे-धीमे रिकवर कर रही है। अगले साल की शुरुआत तक वैक्‍सीन आने की उम्‍मीदें बढ़ गई हैं, ऐसे में दिल्‍ली की तरह कई राज्‍य तब तक स्‍कूल बंद रख सकते हैं। हरियाणा, उत्‍तराखंड, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, महाराष्‍ट्र, पंजाब, मध्‍य प्रदेश, समेत कई अच्‍छी-खासी आबादी वाले कई राज्‍यों में छोटी कक्षाओं के स्‍कूलों को बंद रखा जा सकता है।

बता दे, स्‍कूलों में कोविड से जुड़ी सभी सावधानियों का पालन होना था। अटेंडेंस की बंदिश नहीं थी। कुछ राज्‍यों ने केंद्र सरकार से छूट मिलने पर स्‍कूल खोले मगर अधिकतर ने बंद रखे। उत्‍तराखंड, हरियाणा, कर्नाटक वगैरह में स्‍कूल खुलने पर मामले बढ़ने लगे तो फिर स्‍कूल बंद कर दिए गए। दिल्‍ली ने पूरे समय स्‍कूल बंद ही रखे। महाराष्‍ट्र ने कोरोना काबू में आता देख 23 नवंबर से स्‍कूल खोले हैं।

कर्नाटक ने सभी स्‍कूलों को दिसंबर तक बंद करने का फैसला किया है। हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, हरियाणा और उत्‍तराखंड जैसे राज्‍य भी स्‍कूलों के दरवाजे फिर बंद करने पर मजबूर हो गए हैं। गुजरात में भी कई जिलों में स्‍कूल बंद किए गए हैं। महाराष्‍ट्र के मुंबई, पुणे, औरंगाबाद और नासिक में भी स्‍कूल बंद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर