न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैखौफ अपराधी : छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर छात्रा पर चलाई तमंचे से ताबड़तोड़ गोलियां, हुई मौत

उत्तरप्रदेश में आए दिन कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो आमजन की चिंता बढ़ा रहे हैं क्योंकि अपराधियों में कोई खौफ नहीं दिखाई दे रहा हैं और वे अपने अपराध को अंजाम दे रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Oct 2020 5:05:29

बैखौफ अपराधी : छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर छात्रा पर चलाई तमंचे से ताबड़तोड़ गोलियां, हुई मौत

उत्तरप्रदेश में आए दिन कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो आमजन की चिंता बढ़ा रहे हैं क्योंकि अपराधियों में कोई खौफ नहीं दिखाई दे रहा हैं और वे अपने अपराध को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिले में जहां छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों ने शुक्रवार की रात घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

घटना थाना रसूलपुर क्षेत्र की है। क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा 11वीं में पढ़ती थी। मृतका के पिता के अनुसार शुक्रवार को स्कूल जाते समय तीन शोहदों ने छात्रा का रास्ता रोक लिया था। उससे छेड़छाड़ का प्रयास किया। इसका छात्रा ने विरोध किया था।

आरोप है कि शुक्रवार की रात घर में छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने छेड़छाड़ करने वाले तीन युवकों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक आरोपियों ने सोती हुई छात्रा पर तमंचे से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए।

घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकाली ली। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना रसूलपुर में आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सचिंद्र पटेल ने बताया कि छात्रा की गोली मारकर हत्या हुई है। मृतका के पिता ने तीन युवकों पर आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीमें आरोपियों को तलाश कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, PM मोदी से मुलाकात में सुखोई-57 और क्रूड ऑयल पर होगी बात

वंदे मातरम् पर कांग्रेस से अलग उमर अब्दुल्ला का रुख, बोले- पार्टी नहीं अपनाएगी, लेकिन नियम मानेंगे

पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका

बिहार: लालगंज में निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर गिरा, 8 मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर

नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिल्ली से गुजरात पहुंचने पर भड़के राज ठाकरे, पूछा- मुंबई में क्यों नहीं...

जादवपुर यूनिवर्सिटी विवाद पर भड़के शुभेंदु अधिकारी, बोले- ‘कश्मीर की आजादी’ के नारे लगे तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की...

AI का कमाल, 80s के दौर में पहुंचे बॉलीवुड सितारे, कियारा-सिद्धार्थ से परिणीति-राघव तक दिखा रेट्रो अंदाज

‘हनुमान अंश’ के आएंगे दो और पार्ट, विराट-अनुष्का की एंट्री पर सस्पेंस; मेकर्स ने बताया आगे क्या होगा

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से अलग होगी अजय देवगन की फिल्म, विजय सालगांवकर की कहानी में आएगा नया ट्विस्ट

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीच ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग धीमी, अब तक इतनी हुई कमाई

देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब, बोलीं- बच्चे को ट्रोल करना किस धर्म में...

सत्य निकेतन PG हादसे में पुलिस का दावा, 100 मीटर दूर था संचालक फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा

बिग बॉस 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति ने बताया अपना दर्द, बोलीं- पिता की वजह से झेलनी पड़ती हैं धमकियां

फिल्मी दुनिया से दूर अब नई राह पर ये एक्ट्रेस, पति के साथ शुरू किया अपना काम