न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कश्मीर पर इमरान का इस्लामिक कार्ड भी फेल, भारत को मिला सऊदी का साथ

जम्मू-कश्मीर (Jammu-kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाने और राज्य के पुनर्गठन को लेकर अब सऊदी अरब ने भी भारत का समर्थन किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Oct 2019 5:09:27

कश्मीर पर इमरान का इस्लामिक कार्ड भी फेल, भारत को मिला सऊदी का साथ

कश्मीर (Kashmir) को लेकर इस्लामिक कार्ड खेलने वाले पाकिस्तान (Pakistan) को आज करार झटका लगा है। जम्मू-कश्मीर (Jammu-kashmir) से आर्टिकल 370 (Article 370) हटाने और राज्य के पुनर्गठन को लेकर अब सऊदी अरब ने भी भारत का समर्थन किया है। सऊदी अरब ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से मुलाकात के बाद यह पक्ष रखा है। डोभाल और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच करीब दो घंटे लंबी बैठक चली। दुनिया भर में प्रमुख इस्लामिक ताकत माने जाने वाले सऊदी अरब का समर्थन हासिल करना भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत है।

उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इस मीटिंग के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम द्विपक्षीय मसलों पर बातचीत हुई। उन्होंने कहा, 'इस बातचीत में जम्मू-कश्मीर का मसला भी उठा। इस पर सऊदी क्राउन प्रिंस ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर में भारत की ओर से उठाए गए कदमों को समझते हैं।' गौरतलब है कि पाकिस्तान लगातार सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों को मजबूती देने में लगा हुआ है। साथ ही उसने सऊदी के आगे कई बार कश्मीर का मसला भी उठाया है। इसके बावजूद सऊदी ने भारत का साथ देने का फैसला किया है।

अजीत डोभाल की सऊदी यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों के और मजबूत होने की उम्मीद है। सूत्रों का कहना है कि इस यात्रा का उद्देश्य ऐसे समय में सहयोग के विशिष्ट क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करना है, जब सऊदी अरब प्रिंस सलमान के 'विजन 2030' के अनुरूप अपनी अर्थव्यवस्था में विविधता लाना चाह रहा है।

हाल ही में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने सऊदी अरब का दौरा किया था। इसके बाद भी सऊदी अरब की ओर से भारत का समर्थन किया जाना, उसके लिए बड़ा झटका है। गौरतलब है कि बीते 5 वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सऊदी अरब से संबंधों को सुधारने के लिए भरसक प्रयास किए हैं। इसके चलते सऊदी अरब सुरक्षा और इंटेलिजेंस जैसे मामलों में भी भारत के साझीदार के तौर पर सामने आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत